{"_id":"6416ec622fcceb523f0a4f73","slug":"rape-of-a-girl-in-the-name-of-exorcism-in-katni-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: बीमारी का इलाज कराने बाबा के पास पहुंची युवती, झाड़फूंक के नाम हो गया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: बीमारी का इलाज कराने बाबा के पास पहुंची युवती, झाड़फूंक के नाम हो गया दुष्कर्म
Sun, 19 Mar 2023 04:35 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 19 Mar 2023 04:35 PM IST
सार
ढोंगी बाबा के पास युवती इलाज कराने पहुंची थी। बाबा ने ऊपरी साया होने की बात कहकर पहले डराया, फिर झाड़फूंक से इलाज करने की बात कही। युवती जब झाड़फूंक कराने पहुंची तो बाबा ने दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ढोंगी बाबा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में ढोंगी बाबा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। उसने झाड़फूंक करने के नाम पर युवती को झांसे में लिया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र का बताया गया है। पुलिस ने बताया कि लंबे समय से बीमार चल रही युवती पड़वार निवासी राम प्रसाद कोरी के यहां इलाज कराने पहुंची थी। जिस पर बाबा ने तबीयत ठीक न होने की वजह बाहरी बाधाएं बताते हुए झाड़फूंक की सलाह दी थी। समस्या से घिरी युवती जब बाबा के पास इलाज के लिए पड़वार पहुंची तो बाबा ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। इसके बाद युवती ने डायल 100 को सूचना दी और पुलिस बुलाकर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया।
स्लीमनाबाद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोनिका तिवारी ने बताया कि युवती ने डायल 100 में फोन कर सूचना दी थी कि उसके साथ बाबा ने इलाज के नाम पर गलत काम किया है। आरोपी को पड़वार गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ढोंगी बाबा पर 376 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेशकर दिया है।