फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rape accused consumed poison as soon as he heard the sentence in Niwari court

MP News: कोर्ट में सजा सुनते ही दुष्कर्म के आरोपी ने खाया जहर, गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज किया रेफर

Sat, 16 Mar 2024 11:55 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 16 Mar 2024 11:55 AM IST
सार

जहर खाने के बाद दुष्कर्म के आरोपी की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Rape accused consumed poison as soon as he heard the sentence in Niwari court
निवाड़ी कोर्ट में दुष्कर्म के दोषी युवक ने खाया जहर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले एक युवक ने निवाड़ी न्यायालय में सजा सुनते ही जहरीला पदार्थ खा लिया। न्यायालय में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गयाय है।  

विज्ञापन


दरअसल, निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना अंतर्गत आरोप देवेंद्र अहिरवार का नाबालिग से दुष्कर्म करने का न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय में आरोपी देवेंद्र अहिरवार निवासी पाराखेरा (30) को मामले में 20 वर्ष की सजा सुनाई गई। जैसे ही सजा सुनाई वैसे ही आरोपी देवेंद्र अहिरवार ने जेब में रखा विषाक्त पदार्थ गटक लिया। 
विज्ञापन


अचानक हुई इस गतिविधि से न्यायालय में हड़कंप मच गया। जहर खाने के बाद देवेंद्र की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी लाया गया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आरसी मलारया ने प्राथमिक इलाज के बाद देवेंद्र को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसने जो विषाक्त पदार्थ खाया है वह सल्फास बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed