फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ram Temple: Rajghat of Suryaputri Tapti illuminated with 108000 lamps, Prajapati Samaj gave free idols

Ram Mandir: 108000 दीपों से रोशन हुआ सूर्यपुत्री ताप्ती का राजघाट, प्रजापति समाज ने निशुल्क उपलब्ध कराए दीये

Mon, 22 Jan 2024 10:48 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 10:48 PM IST
सार

बुरहानपुर नगर के ताप्ती नदी के किनारे बने राजघाट पर सोमवार देर शाम 108000 दीये रोशन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया। सोमवार सुबह अयोध्या में भगवान रामलला की हुई प्राण प्रतिष्ठा के चलते यहां इस आयोजन को किया गया था। 

विज्ञापन
Ram Temple: Rajghat of Suryaputri Tapti illuminated with 108000 lamps, Prajapati Samaj gave free idols
बुरहानपुर के ताप्ती नदी के किनारे राजघाट के तट पर 10800 दीये जलाए गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में सोमवार देर शाम ताप्ती नदी पर बने राजघाट का दृश्य भव्य और अलौकिक नजर आया। यहां 108000 दीपों से ताप्ती नदी के राजघाट तट को सजाया गया था। यहां की खास बात यह रही कि यहां के प्रजापति समाज ने इसके लिए निशुल्क ही इन दीयों को उपलब्ध कराया था, जिसके जरिए ताप्ती नदी के राजघाट को रोशन किया गया।
विज्ञापन


बुरहानपुर नगर के ताप्ती नदी के किनारे बने राजघाट पर सोमवार देर शाम 108000 दीये रोशन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया। दरअसल सोमवार सुबह अयोध्या में भगवान रामलला की हुई प्राण प्रतिष्ठा के चलते यहां इस आयोजन को किया गया था। बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने यहां के आम जनता के सहयोग से इस आयोजन को कराया था, जिसमें यहां के प्रजापति समाज ने भी निशुल्क दिए उपलब्ध कराए थे। इस भव्य आयोजन में शहर से भी हजारों नागरिक शामिल होने पहुंचे थे, जहां इन दीपों को प्रज्वलित करने के लिए सरसों के तेल सहित शुद्ध देशी घी का उपयोग किया गया था। वहीं इस आयोजन में क्षेत्र के लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित नेपा नगर विधायक भी प्रभु श्री राम के भजनों पर झूमते दिखीं।
विज्ञापन


इस भव्य आयोजन को लेकर बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने कहा कि आज सूर्यपुत्रि माता ताप्ती के तट पर एक इतिहास रचा गया है, जिसे आप सबने और हमने देखा है और जिसे यहां के जन-जन ने रचा है। आज सरयू के किनारे राम जी विराजमान हुए हैं 495 वर्ष बाद, और यहां भी एक नए सूर्य का उदय होते हुए हम देख रहे हैं। एक नया युग प्रारंभ होता हुआ हम देख रहे हैं। तो इसी के चलते आज हमारे बुरहानपुर में भी राजघाट पर ताप्ती के तट पर 108000 दीप प्रज्वलित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed