{"_id":"63f8b870446c58caf00bd2ed","slug":"rakesh-tikait-targeted-bjp-for-using-religion-in-politics-in-kisan-mahapanchayat-in-rewa-mp-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गुढ़ में किसान महापंचायत में गरजे टिकैत, कहा- भाजपा धर्म को राजनीति में लाकर कर रही दुरुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गुढ़ में किसान महापंचायत में गरजे टिकैत, कहा- भाजपा धर्म को राजनीति में लाकर कर रही दुरुपयोग
Fri, 24 Feb 2023 08:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 24 Feb 2023 08:31 PM IST
सार
किसान महापंचायत भाकियू नेता राकेश टिकैत ने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा कलमकारों के हाथ में कमल थमाना चाहती है। इसके साथ ही टिकैत ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को भी निशाने पर लिया।
विज्ञापन
किसान महापंचायत में राकेश टिकैत व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में किसान महापंचायत आयोजित की गई। यहां सभा को संबोधित करने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत गुढ़ पहुंचे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद वे मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
कलमकारों के हाथ में कमल थमाना चाहती है भाजपा
टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को पंगु बना दिया है। उनके लिए कोई योजना नहीं है। किसानों के लिए सिर्फ झूठी घोषणाएं की जाती हैं। भाजपा धर्म को राजनीति में लाकर दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कलमकारों के हाथ में कमल थमाना चाहती है। यही कारण है कि अब इसकी लड़ाई लड़नी पड़ रही है और आगे महा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
टिकैत ने एमएसपी गारंटी कानून के साथ-साथ महंगाई, जाति-धर्म के नाम पर लड़ाई और भेदभाव का आरोप लगाया। साथ ही टिकैत ने कहा कि मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को सीबीआई बना देना चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत, प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह, किसान नेता कुंवर सिंह, अभिषेक पटेल, अनुज यादव यूपी प्रदेश अध्यक्ष, इंद्रजीत सिंह, शंखु रामजीत सिंह, आशा तिवारी, अनिल पटेल, कामरेड लालमणि त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, सुव्रत मणि त्रिपाठी, विवेक पटेल, पप्पू कन्नौजिया, शोभनाथ कुशवाहा, बलराम सिंह मौलहा, चंद्रसेन सिंह, प्रदीप बशोर, अनुज प्रताप सिंह, संजय यादव, सालिगराम यादव, रसूद आलम (चंपारण अध्यक्ष बिहार), उमेश पटेल, अंशुमान यादव, अयोध्या प्रसाद नामदेव और सुधाकर सिंह सहित हजारों किसान मौजूद रहे।
