फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajya Sabha Election: Kavita Patidar to file nomination on Tuesday in presence of CM and State President

Rajya Sabha Election: सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगी कविता पाटीदार

Tue, 31 May 2022 08:41 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 31 May 2022 08:41 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार कविता पाटीदार 31 मई मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगी।

विज्ञापन
Rajya Sabha Election: Kavita Patidar to file nomination on Tuesday in presence of CM and State President
कविता पाटीदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार कविता पाटीदार 31 मई मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगी।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में मंगलवार को सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यसभा उम्मीदवार कविता पाटीदार प्रदेश कार्यालय स्थित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेगी, जिसके बाद पार्टी नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
विज्ञापन


बता दें, प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें 29 जून को खाली हो रही हैं। इसमें दो सीटें बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते की है। कांग्रेस ने अपने खाते की सीट पर दोबारा विवेक तन्खा को राज्यसभा भेजने का ऐलान किया है। सोमवार को तन्खा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। अभी बीजेपी ने दूसरी सीट पर सुमित्रा वाल्मीकि को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed