{"_id":"63f606e58d12ca555f089707","slug":"raju-returned-to-khandwa-after-serving-his-sentence-from-pakistan-the-neighboring-country-tortured-him-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पाकिस्तान से सजा काटकर खंडवा लौटा राजू, जासूस समझकर आर्मी ने किया टॉर्चर, बर्फ पर लिटाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पाकिस्तान से सजा काटकर खंडवा लौटा राजू, जासूस समझकर आर्मी ने किया टॉर्चर, बर्फ पर लिटाकर पीटा
Wed, 22 Feb 2023 05:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 22 Feb 2023 05:43 PM IST
सार
खंडवा का रहने वाला राजू 2019 में किसी तरह राजस्थान के रास्ते पाकिस्तान की बॉर्डर एरिया में चला जाता है। राजू को पाकिस्तान के दर्रा गाजी खान में पाकिस्तानी सोल्जर्स ने पकड़ा और उसे भारत की तरफ से भेजा गया जासूस समझ कर खूब टॉर्चर किया।
विज्ञापन
परिजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ राजू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा का रहने वाला राजू पांच साल पहले गलती से भारत से बॉर्डर पारकर पाकिस्तान चला गया था। पाकिस्तान की जेल में अपनी सजा खत्म होने के बाद वहां से उसे वापस भारत भेज दिया गया है, जहाँ से राजू को पंजाब की अमृतसर रेड क्रॉस सोसाइटी ने खंडवा प्रशासन की टीम को सुपुर्द किया। टीम के साथ खंडवा पहुंचने पर यहां राजू का जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि इन पांच वर्षों से राजू के माता पिता उसकी वापसी के लिए हर संभव प्रयास करते रहे। राजू ने खंडवा आकर बताया कि जब वह पकड़ा गया तो पहले तो उसे पकिस्तान की आर्मी ने बहुत टॉर्चर किया लेकिन बाद में उसे जेल में दाल रोटी के साथ चिकन भी खाने दिया गया था। पुलिस अब राजू से पूछताछ कर उसे उसके माता पिता के साथ घर भेजने की तयारी कर रही है।
दरअसल खंडवा का रहने वाला राजू 2019 में किसी तरह राजस्थान के रास्ते पाकिस्तान की बॉर्डर एरिया में चला जाता है। राजू को पाकिस्तान के दर्रा गाजी खान में पाकिस्तानी सोल्जर्स ने पकड़ा और उसे भारत की तरफ से भेजा गया जासूस समझ कर खूब टॉर्चर किया। जब पाकिस्तानी आर्मी को ये एहसास हो गया कि राजू जासूस नहीं है तो उन्होंने उसे जेल में डाल दिया। 18 फरवरी को खबर आयी की पाकिस्तान ने खंडवा के रहने वाले राजू को रिलीज कर भारत भेज दिया है, और वह अमृतसर में रेड क्रॉस सोसाइटी के पास है। रेड क्रास सोसाइटी ने खंडवा के प्रशासन को पत्र लिखकर उसे वहां से प्राप्त करने की बात कही, जिस पर जिला प्रशासन ने एक टीम बनाकर राजू को लाने अमृतसर एक टीम भेजी। प्रशासन की टीम मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात राजू को लेकर वापस खंडवा पहुंची। राजू से मिलने सुबह पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर भी पहुंचे, साथ ही इस दौरान जनप्रतिनिधि भी वहां मौजूद रहे। राजू से बात करने पर उसने बताया कि वह घूमने के चक्कर में किसी तरह पाकिस्तान पहुंच गया था, जहां उसे पाकिस्तानी आर्मी ने पकड़ लिया और उसके बाद एक माह तक उसे जासूस समझकर खूब टार्चर किया गया। राजू ने बताया की पाकिस्तानी सेना के जवान उसे कभी बर्फ पर लिटाकर पीटते थे तो कभी पानी की टंकी में डुबोकर मारते थे।
उधर राजू के वापस लौटने पर माता-पिता खुश नजर आए। राजू की मां ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का भी धन्यवाद किया। राजू की मां बसंता ने बताया कि पांच साल तक उन्होंने राजू को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए। आज वह राजू के वापस लौट आने से बहुत खुश हैं। खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि हमें अमृतसर से एक लेटर प्राप्त हुआ था, जिसके बाद हमने एक जॉइंट टीम तैयार कर अमृतसर भेजी। आज राजू हमारे बीच वापस आ गया है। हम उसका मेडिकल चेकअप करवा रहे हैं। अगर उसे किसी इलाज की जरूरत होगी, तो उसका इलाज किया जाएगा, जिसके बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
खंडवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि नवरा नगर के इंधन बाड़ी का रहने वाला राजू चार-पांच साल पहले पाकिस्तान चला गया था। जब से पता चला था तभी से सभी लोग उसे वापस लाने का प्रयास कर रहे थे। अब राजू वापस आ गया है। वैधानिक रूप से पूछताछ कर उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।