फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   raju caught in pakistan over espionage charges, mother's health deteriorate

पाक में जासूसी के आराेप में पकड़े गए राजू की मां की तबीयत बिगड़ी, घर में खाने को भी नहीं

Tue, 06 Aug 2019 10:08 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 06 Aug 2019 10:08 AM IST
सार

  • राजू की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल जाने तक के लिए किराया नहीं।
  • सांसद नंदकुमार चौहान ने कहा- विदेश मंत्री से बात करूंगा।
  • राजू के परिवार की जानकारी पुलिस ने ली, विदेश मंत्रालय को रिपोर्ट की जा रही है।

विज्ञापन
raju caught in pakistan over espionage charges, mother's health deteriorate
राजू पाकिस्तान की हिरासत में - फोटो : special arrangement

विस्तार

पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में पकड़े गए खंडवा जिले के इंधावड़ी गांव के राजू लक्ष्मण भील की मां बसंताबाई की तबीयत खराब हो गई है। जब से इस बात की जानकारी राजू की मां को मिली है उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वह तनाव में आ गई है। राजू के घर के पास दो दिनों से मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। 

विज्ञापन


सोमवार को मीडिया से बात करने के दौरान वह गिर गईं। राजू के छोटे भाई ने बताया कि मां की तबीयत बिगड़ने के बाद गांव के ही डॉक्टर को दिखाया जिसके बाद डॉक्टर ने कहा कि तनाव के कारण उनको सिर दर्द और चक्कर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


परिवार की हालात इतने खराब है कि बसंताबाई के पास खंडवा जाने तक के लिए पैसे नहीं है। छोटे भाई ने बताया कि खंडवा अस्पताल पहुंचने के लिए 200 रुपये खर्च लग जाएगा। पैसे न होने के चलते केवल खंडवा जाने का सोचकर ही चुप बैठना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब से बंसताबाई को इस बात की खबर मिली है कि उनका लाल दुश्मन देश की सीमा में चला गया है। उनको काम पर जाने का समय नहीं मिल रहा है। घर पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है।  

इस बात की जानकारी मिलते ही सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि वह इस बारे में विदेश मंत्री से बात करेंगे। राजू की मानसिक दशा ठीक नहीं है। उसे जल्द खंडवा लाएंगे। 


इस मामले की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस के अधिकारियों ने राजू के परिजनों से मुलाकात की है। साथ ही राजू के मामले की विदेश मंत्रालय को रिपोर्ट जारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed