फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rajhavji in jail

जिन्हें पकड़ने को दिया अवॉर्ड, उन्हीं संग जेल में कट रही रात

Fri, 12 Jul 2013 03:51 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Jul 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
rajhavji in jail

सेक्स स्कैंडल में फंसे मध्यप्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी जेल में उन अपराधियों के बीच पहुंच गए हैं जिन्हें पड़कने के लिए कभी उन्होंने पुलिस अफसरों को ईनाम बांटे थे।

विज्ञापन


संट्रेल जेल की बैरक नंबर 10 में राघवजी उन्हीं बंदियों के साथ हैं जिन्हें पकड़ने के लिए उन्होंने सालों पहले पुलिस अफसरों को अवॉर्ड दिया था। इस जेल में वसुंधरा बुंदेला हत्याकांड में दोषी पूर्व विधायक भैया राजा, समेत कई नक्सली भी सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन


जब ये नक्सली गिरफ्तार किए गए थे तब राघवजी ने अपने बजट में से विशेष राशि निकाल कर अधिकारियों को पदोन्नति के साथ रिवॉल्वर भी दिलवाई थी।


राघवजी की संपूर्ण कुकर्म कथा, भुक्तभोगी की जुबानी
विज्ञापन
विज्ञापन


शेर सिंह और सुरेश का नहीं लगा सुराग
राघवजी के नौकर शेरसिंह चौहान और सुरेश सिंह चौहान का पुलिस तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। दोनों राघवजी के साथ कुकृत्य मामले में सह आरोपी हैं। दोनों के इंदौर में छुपे रहने की सूचना है। लेकिन वह कहां हैं इसकी सही जानकारी अभी भी पुलिस को ऩहीं मिल पाई है।  

वाजपेयी के लिए अपना संसदीय क्षेत्र छोड़ा था राघवजी ने

जमानत अर्जी खारिज
राघवजी ने भले ही अपनी जमानत के लिए तमाम दलीलें दी हों लेकिन अदालत ने उन्हें यह कहकर खारिज कर दिया है कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed