{"_id":"6571c77e7d81655a010792ea","slug":"road-accident-two-people-from-rajgarh-died-in-jind-haryana-three-injured-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हरियाणा के जींद में बुझे राजगढ़ के चिराग, भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हरियाणा के जींद में बुझे राजगढ़ के चिराग, भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन घायल
Thu, 07 Dec 2023 06:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 07 Dec 2023 06:54 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से कश्मीर घूमने के लिए निकले राजगढ़ शहर के पांच युवा अपने निजी वाहन के माध्यम से हरियाणा के जींद में हादसे का शिकार हो गए। ऐसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर घायल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रक में घुसी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजगढ़ शहर में निवास करने वाले डॉक्टर गुंजन त्रिपाठी अपने दोस्त जफर अंसारी, दीपेश सक्सेना, सुरेंद्र सिंह सिसोदिया और एक अन्य साथी के साथ कश्मीर घूमने के लिए निकले थे। जहां हरियाणा प्रदेश के जींद में उनकी कार नेशनल हाइवे क्रमांक-152 पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
बता दें कि कार के ट्रक में टकराने के बाद उसमें सवार जफर अंसारी व दीपेश सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, डॉक्टर गुंजन त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह सिसोदिया और उनका एक अन्य साथी घायल हो गए, जिनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे की खबर राजगढ़ शहर में आग की तरह से फैल गई और शहर में मातम सा पसर गया। बता दें, मृतक जफर अंसारी की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है और वे मिलन गार्डन के संचालक भी थे। वहीं, दूसरा मृतक दीपेश सक्सेना नगर में एक पैथलॉजी लैब संचालित करता था। वहीं, घायलों में डॉक्टर गुंजन त्रिपाठी शिशु रोग विशेषज्ञ हैं और स्वयं का अस्पताल संचालित करते हैं और सुरेंद्र सिसोदिया एक ठेकेदार हैं।
विज्ञापन
