फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Road accident Two people from Rajgarh died in Jind Haryana three injured

MP News: हरियाणा के जींद में बुझे राजगढ़ के चिराग, भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन घायल

Thu, 07 Dec 2023 06:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 07 Dec 2023 06:54 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से कश्मीर घूमने के लिए निकले राजगढ़ शहर के पांच युवा अपने निजी वाहन के माध्यम से हरियाणा के जींद में हादसे का शिकार हो गए। ऐसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर घायल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Road accident Two people from Rajgarh died in Jind Haryana three injured
ट्रक में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ शहर में निवास करने वाले डॉक्टर गुंजन त्रिपाठी अपने दोस्त जफर अंसारी, दीपेश सक्सेना, सुरेंद्र सिंह सिसोदिया और एक अन्य साथी के साथ कश्मीर घूमने के लिए निकले थे। जहां हरियाणा प्रदेश के जींद में उनकी कार नेशनल हाइवे क्रमांक-152 पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन


बता दें कि कार के ट्रक में टकराने के बाद उसमें सवार जफर अंसारी व दीपेश सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, डॉक्टर गुंजन त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह सिसोदिया और उनका एक अन्य साथी घायल हो गए, जिनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन




हादसे की खबर राजगढ़ शहर में आग की तरह से फैल गई और शहर में मातम सा पसर गया। बता दें, मृतक जफर अंसारी की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है और वे मिलन गार्डन के संचालक भी थे। वहीं, दूसरा मृतक दीपेश सक्सेना नगर में एक पैथलॉजी लैब संचालित करता था। वहीं, घायलों में डॉक्टर गुंजन त्रिपाठी शिशु रोग विशेषज्ञ हैं और स्वयं का अस्पताल संचालित करते हैं और सुरेंद्र सिसोदिया एक ठेकेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed