{"_id":"65ae0373f836bfa400047276","slug":"religious-flags-are-stitched-in-rajgarh-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राजगढ़ में होती है धार्मिक ध्वजों की सिलाई, सजाने के लिए राम ध्वज लेने पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राजगढ़ में होती है धार्मिक ध्वजों की सिलाई, सजाने के लिए राम ध्वज लेने पहुंच रहे लोग
Mon, 22 Jan 2024 11:26 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:26 AM IST
सार
MP News: अयोध्या में सोमवार को हो रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जश्न देश के अलग अलग हिस्सों में अपने अपने तरीके से मनाया जा रहा है। जिसमें शहर और गांव की सड़कों को भी भगवा ध्वज से सजाया गया है।
विज्ञापन
राजगढ़ में होती है धार्मिक ध्वजों की सिलाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजगढ़ शहर में लगभग 15 वर्षों से धार्मिक ध्वज वा चादर सिलते आ रहे हैं अशोक गुप्ता बताते है कि अयोध्या में आज होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भगवान राम के चित्र वाले ध्वज की डिमांड ज्यादा थी, जिसके लिए सिर्फ राजगढ़ ही नहीं, बल्कि आसपास के गांव के ग्रामीण भी उनके पास अपने घर और गली मोहल्ले को सजाने के लिए राम ध्वज लेने के लिए पहुंच रहे है।
विज्ञापन
बता दें कि राजगढ़ शहर में धार्मिक ध्वज वा चादर की सिलाई करने वाले अशोक गुप्ता राजगढ़ शहर में होने वाले सभी धर्मों के धार्मिक आयोजनों में इस्तेमाल होने वाले ध्वज वा चादरों की सिलाई में माहिर है। वे राजगढ़ शहर में होने वाले बड़े से बड़े धार्मिक आयोजनों में अहम भूमिका निभा चुके है।
विज्ञापन
दरगाह पर चढ़ाई जाने वाली चादर की भी सिलाई
गौरतलब है कि राजगढ़ में आयोजित होने वाले सालाना उर्स में दरगाह पर चढ़ाई जाने वाली चादर की भी वे सिलाई करते है। पूर्व में वे राजगढ़ में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के आयोजन के लिए राजगढ़ शहर में लगाए जाने वाले हजारों की संख्या में भगवा ध्वज की भी सिलाई कर चुके ह। इसके साथ ही लोकल स्तर पर होने वाले कार्यक्रम हनुमान जयंती, राम नवमी वा नवदुर्गा के आयोजन पर भी वे माता रानी को ओढ़ाई जाने वाली चुनरी की भी सिलाई करते है।
विज्ञापन
