फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh: Security tightened before assembly elections, Collector-SP took to the streets with police force

Rajgarh: विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर उतरे कलेक्टर-एसपी

Wed, 18 Oct 2023 01:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 18 Oct 2023 01:34 PM IST
सार

Rajgarh News: मंगलवार को राजगढ़ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष दीक्षित के नेतृत्व में राजगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें राजगढ़ एसपी धर्मराज मीणा सहित जिले के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Rajgarh: Security tightened before assembly elections, Collector-SP took to the streets with police force
कलेक्टर एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैगमार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान होने के बाद से ही प्रदेश के सभी जिलों में आचार संहिता प्रभावशाली है। वहीं जिला स्तर पर निर्वाचन अधिकारी बनाए गए कलेक्टर अपने अपने क्षेत्र में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर एक्टिव मोड में नज़र आ रहे है साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान समपन्न करवाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है।
विज्ञापन

 
मंगलवार को राजगढ़ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष दीक्षित के नेतृत्व में राजगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें राजगढ़ एसपी धर्मराज मीणा सहित जिले के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए। बता दे, फ्लैग मार्च राजगढ़ नगर की पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर ब्यावरा नाका से मुख्य बाजार होते हुए तिल्ली चौक, बड़ चौक, गांधी चौक, किला, घूम घाटी, पुराने बस स्टैंड, पुरा मोहल्ला, खर्ला नाला, पुरानी दूध डेयरी, पोस्ट ऑफिस से होते हुए मुख्य मार्ग नवीन बस स्टेण्ड तक पहुंचा। 
विज्ञापन


जिसमें कलेक्टर एसपी के साथ अपर कलेक्ट शिवप्रसाद मण्डराह, उप पुलिस अधिक्षक मनकामना प्रसाद, राजगढ़ एसडीएम गुलाब सिंह बघेल सहित पुलिस बल के जवान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed