फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh School Teachers Car Burnt To Ashes By Some Unidentified Miscreants

MP News: राजगढ़ में स्कूल मास्टर की कार को कुछ लोगों ने लगा दी आग, अब पुलिस पता कर रही है वजह

Tue, 16 Jan 2024 11:42 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 16 Jan 2024 11:42 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के हरलाय गांव में भैसाना संकुल के जनशिक्षक रहते हैं। इनकी कार को बीती रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। अब पुलिस इस आगजनी के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
Rajgarh School Teachers Car Burnt To Ashes By Some Unidentified Miscreants
राजगढ़ में जनशिक्षक की कार जला दी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरलाय गांव में बीती रात अज्ञात आरोपियों ने भैसाना संकुल के जनशिक्षक की कार को आग के हवाले कर दिया। इससे उनकी कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इसकी सूचना उन्होंने बोड़ा थाने में दी है। अब पुलिस आगजनी के कारणों का पता लगा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शिक्षक दीनदयाल जाट प्रतिदिन की तरह अपनी कार को गांव के चौराहे पर खड़ा कर गए थे। बीती रात अज्ञात आरोपियों ने कार को आग के हवाले कर दिया। इससे उनकी गाड़ी अंदर और बाहर से जलकर खाक हो गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास भी किया। तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। इसकी शिकायत उन्होंने बोड़ा थाने में दर्ज कराई है। उक्त मामले को लेकर बोड़ा थाना प्रभारी रामकुमार भगत ने कहा कि संबंधित व्यक्ति ने आग लगने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया गया है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed