{"_id":"652fd208d8f5c03ae7089826","slug":"rajgarh-rto-releases-ruling-party-leaders-driving-vehicles-without-number-plates-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिखावे की RTO: बिना नंबर के वाहन चला रहे सत्ता पक्ष के नेताओं को कार्रवाई किए बगैर टाटा बाय-बाय कर विदा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखावे की RTO: बिना नंबर के वाहन चला रहे सत्ता पक्ष के नेताओं को कार्रवाई किए बगैर टाटा बाय-बाय कर विदा किया
Wed, 18 Oct 2023 06:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 18 Oct 2023 06:09 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। लेकिन अधिकारियों के मन में बीजेपी सरकार के राज का भय है या नशा, यह बात इस खबर से लगभग स्पष्ट हो जाएगी
विज्ञापन
कार्रवाई किए बगैर टाटा बाय-बाय कर विदा किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए राजगढ़ में आचार संहिता प्रभावी है। पुलिस और अन्य विभाग सहित आरटीओ विभाग वाहनों की चेकिंग व उन पर कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को 15 से 20 मिनट की कार्रवाई के दौरान आरटीओ के अधिकरियों ने वाहनों को रोका और उनके नंबर प्लेट सहित हूटर आदि की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार शाम जिला मुख्यालय के खिलचीपुर नाके पर परिवहन विभाग का जांच दल पहुंचा। चेकिंग के दौरान बिना नंबर लिखी एक जीप भी रोकी गई। सफेद कलर की जीप में खुद सत्ता पक्ष राजगढ़ विधानसभा से मजबूत दावेदारी पेश कर रहे नेताजी विराजमान थे। फिर क्या था 20 साल से जिन्हें खुद आरटीओ विभाग के मुखिया सलाम ठोकते हों, उन पर भला राजगढ़ कार्यालय के लोग कैसे चालानी कार्रवाई करते। परंपरा को बदस्तूर जारी रखते हुए सभी ने उन्हें बिना कार्रवाई के टाटा बाय-बाय कर विदा कर दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं बल्कि मीडिया को भी इस लापरवाही पर उन्होंने कोई बयान देने से इनकार कर दिया और चलते बने। दरअसल, RTO कार्यालय का कोई जिम्मेदार इस जांच टीम में शामिल नहीं था। जानकारी के अनुसार, एक बाबू टीम के मुखिया बने थे, जबकि उन्हें चेकिंग का अधिकार ही नहीं है। सोशल मीडिया पर यह बिना चालान टाटा बाय-बाय वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
