{"_id":"64d89abbdc013d161a01ee29","slug":"rajgarh-police-took-out-tricolor-rally-in-the-city-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: राजगढ़ पुलिस ने शहर में निकाली तिरंगा रैली, बाइक पर बैठे नजर आए एसपी और एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: राजगढ़ पुलिस ने शहर में निकाली तिरंगा रैली, बाइक पर बैठे नजर आए एसपी और एएसपी
Sun, 13 Aug 2023 02:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 13 Aug 2023 02:26 PM IST
सार
रैली में देश भक्ति के गीत बजाते हुए पुलिस वाहन के माध्यम से आगे बढ़ रही थी और राहगीर अपने हाथ उठाकर तिरंगे को सलामी दे रहे थे।
विज्ञापन
तिरंगा रैली निकालते पुलिस कर्मी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
समस्त देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने और तिरंगे लर प्रति मान सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से देश के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा रैली निकाली जा रही है, जिसमें शासकीय कर्मियों के साथ स्थानीय आमजन व समाजसेवी भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में रविवार को राजगढ़ जिला मुख्यालय में राजगढ़ एसपी धर्मराज मीणा के नेतृत्व में जिले की पुलिस अधिकारी थाना प्रभारियों ने भी तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस रैली में राजगढ़ एसपी व एएसपी मनकामना प्रसाद भी बाइक पर बैठे हुए नज़र आए। रैली में देश भक्ति के गीत बजाते हुए पुलिस वाहन के माध्यम से आगे बढ़ रही थी और राहगीर अपने हाथ उठाकर तिरंगे को सलामी दे रहे थे।
विज्ञापन
उक्त तिरंगा रैली कोतवाली थाना परिसर से शुरू हुई और संपूर्ण शहर का भ्रमण करते हुए वापस कोतवाली थाने पहुंची। थाने में रैली का समापन किया गया।
