फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh News: Squirrel lying dead in the water cooler of Rajgarh District Hospital video went viral

Rajgarh News: राजगढ़ जिला अस्पताल के वॉटर कूलर में मरी पड़ी थी गिलहरी, वीडियो वायरल हुआ तब जागे जिम्मेदार

Thu, 23 Nov 2023 11:25 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 11:25 AM IST
सार

राजगढ़ जिले के सरकारी अस्पताल की पानी की टंकी में एक मृत गिलहरी पाई गई है। गिलहरी लंबे समय से पानी में डूबी हुई थी, जिससे उसका शरीर पूरी तरह से गल गया था। वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदारी नींद से जागे।

विज्ञापन
Rajgarh News: Squirrel lying dead in the water cooler of Rajgarh District Hospital video went viral
पानी की टंकी में पड़ी मरी गिलहरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की चरमराई हुई व्यवस्था से पहले से ही जिलेवासी परेशान हैं। वहीं, अब जिला अस्पताल में पेयजल की साफ सफाई की चिंता भी मरीज व उनके परिजनों को करनी पड़ेगी, जिसका एक उदाहरण बुधवार को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के बाहर लगे हुए वॉटर कूलर के वायरल वीडियो के माध्यम से देखने को मिला।
विज्ञापन


जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति के द्वारा जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के बाहर रखे हुए वॉटर कूलर का नजारा अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं पीने के लिए वॉटर कूलर से पानी भरती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, जब स्थानीय युवक वॉटर कूलर के पिछले हिस्से में चढ़ता है और वहां देखता है तो एक मरी हुई गिलहरी वॉटर कूलर में नजर आ रही है, जो कि पूरी तरह से पानी में गल चुकी है, युवक ने मरी गिलहरी को बाहर निकालने का भी प्रयास किया लेकिन पानी में गल जाने के कारण उसके पर टूटकर उसके हाथ में आ गए।
विज्ञापन


वहीं, मामले को लेकर जिला अस्पताल की सीएमएचओ डॉक्टर किरन वाडिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हर तीन माह में जिला अस्पताल की टंकियों की साफ-सफाई की जाती है,उसी दौरान यह वाक्या पेश आया। साफ-सफाई के दौरान टंकी का ढक्कन खुला रह गया और उसमें गिलहरी गिर गई, जिसे निकाल लिया गया है और किसी की भी पानी पीने के कारण तबियत खराब होने की सूचना नहीं है। मेरे द्वारा सिविल सर्जन को इस लापरवाही को लेकर कड़े शब्दों में दिशा निर्देश दिए गए हैं और उन्होंने मुझे आश्वस्त किया है कि आइंदा इस तरह का कृत्य नहीं दोहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed