फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh: Made two birth certificates for Rs 800, both turned out to be fake, complaint reached collector

Rajgarh: 800 रुपये में दो जन्म प्रमाण पत्र बनाए, दोनों निकले फर्जी, कलेक्टर तक पहुंची शिकायत

Wed, 30 Aug 2023 07:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 30 Aug 2023 07:00 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में आफताब नामक शख्स को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने थे। उसने आदिल से यह काम करवाने के 800 रुपये दिए। उसे जन्म प्रमाण पत्र मिले जरूर लेकिन वह फर्जी निकले। 
 

विज्ञापन
Rajgarh: Made two birth certificates for Rs 800, both turned out to be fake, complaint reached collector
राजगढ़ में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र दिखाता आफताब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहरी थाने में दो फर्जी जन्म प्रमाण पत्र लेकर इधर से उधर भटक रहा आफताब ऑनलाइन कियोस्क संचालित करने वाले आदिल के धोखे का शिकार हो गया। उसके दोनों बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। इस कारण से बच्चों के न तो आधार कार्ड बन रहे हैं और न ही स्कूल में एडमिशन हो पा रहा है। इसकी शिकायत पीड़ित ने ब्यावरा थाने सहित राजगढ़ एसपी धर्मराज मीणा से की है। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन उसे दिया गया है।  

विज्ञापन


ब्यावरा शहर के मातामण्ड मोहल्ले में निवास करने वाले आफताब खान का कहना है कि उसके दो बच्चे हैं। इनमें से एक का जन्म शासकीय अस्पताल और एक का जन्म घर पर हुआ था। जिस बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ, वहां से तो उसे जन्म प्रमाण पत्र मिल गया था लेकिन घर में जन्मे बच्चे का प्रमाण पत्र नहीं था। नगर पालिका से उसने जन्म प्रमाण पत्र बनवाए थे। उसने 2022 में ऑनलाइन कियोस्क में काम करने वाले आदिल से संपर्क किया ताकि उन्हें ऑनलाइन चढ़ाया ज सके। आदिल ने उसके दोनों पुराने प्रमाण पत्र फाड़ दिए और 800 रुपये लेकर दो नए प्रमाण पत्र बनवा दिए। जब वह अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने और एडमिशन कराने पहुंचा तो दोनों प्रमाण पत्रों पर सील लगाने को कहा गया। वह दोनों प्रमाण पत्र में सील लगवाने के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि दोनों के ही बारकोड नकली है और प्रमाण पत्र फर्जी है। धोखाधड़ी की शिकायत लेकर ब्यावरा शहरी थाने में उसने राजगढ़ एसपी धर्मराज मीणा को शिकायत की है। उसे जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed