फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh Farmers troubles increased due to lack of rain people offered special namaz

Rajgarh News: बारिश न होने से बढ़ी किसानों की मुसीबतें, लोगों ने अदा की विशेष नमाज, रो-रो कर मांगी दुआएं

Fri, 01 Sep 2023 06:32 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 01 Sep 2023 06:32 PM IST
सार

राजगढ़ जिले में बारिश नहीं होने से लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। जिसको लेकर विशेष नमाज अदा की गई। जिसमें बारिश होने के लिए रो-रो कर दुआ मांगी।

विज्ञापन
Rajgarh Farmers troubles increased due to lack of rain people offered special namaz
सूखे की मार झेलते लोगों ने बारिश होने के लिए रो-रो कर दुआ मांगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर  के जंगलों में बारिश के लिए हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने विशेष नमाज (नमाज़ ए- इस्तिस्का) अदा की। इस दौरान उन्होंने बारिश होने के लिए रो-रोकर दुआएं की।

विज्ञापन


प्रदेश में इस वर्ष हुई मौसम की बेरुखी के कारण कई जिलों में कम बारिश हुई है। कई जिले सूखाग्रस्त होने की कगार पर हैं। ऐसे जिलों की सूची में राजगढ़  शामिल हैं। जहां बारिश बिलकुल नहीं हुई है। जो किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है।वहीं, आमजन गर्मी से बे-हाल है।
विज्ञापन


ऐसे में अच्छी बारिश के लिए सभी धर्मों के लोग अपने-अपने तरीके से टोटके आजमा रहे हैं। अच्छी बारिश के लिए प्रार्थनाएं और दुआएं की जा रही हैं। ऐसे में राजगढ़ जिले के सारंगपुर क्षेत्र में जंगल में स्थित मदरसे में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अच्छी बारिश के लिए विशेष नमाज़ (नमाज़-ए-इस्तिस्का) अदा की। साथ ही अच्छी बारिश के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मौलानाओं ने बताया कि जहां गुनाह और ज्यादती बढ़ जाती हैं। वहां से अल्लाह रब्बुल बारिश को रोक लेता। अल्लाह की नाराजगी को दूर करने के लिए शहर से दूर जंगल मे विशेष नमाज (नमाज़-ए-इस्तिस्का) अदा की गई, जो तीन दिनों तक पढ़ी जाती है। साथ ही रो-रोकर दुआ की जाती है। जिसके पश्चात अल्लाह की जात से उम्मीद है कि बारिश जरूर होगी। किसानों की फसलों को भरपूर पानी और आमजन को गर्मी से निजात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed