फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh: Dabang captured the land, did not get support from the police, Youth Climbs Water Tank To suicide

Rajgarh: दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा, पुलिस-प्रशासन से नहीं मिला साथ तो पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

Wed, 30 Aug 2023 07:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 30 Aug 2023 07:00 PM IST
सार

राजगढ़ में दबंगों की दबंगई से परेशान एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने जान देने की धमकी दी। पुलिस ने जैसे-तैसे उसे समझाया और नीचे उतारा। 
 

विज्ञापन
Rajgarh: Dabang captured the land, did not get support from the police, Youth Climbs Water Tank To suicide
राजगढ़ में युवक पानी की टंकी पर चढ़ा। पुलिस ने उतारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ में दबंगों ने एक युवक की जमीन पर कब्जा कर लिया। उसने पुलिस-प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। तब मंगलवार को वह युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। कुछ देर तक नौटंकी चलती रही। फिर पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया है। ताकि उसकी समस्या का निराकरण हो सके। 
विज्ञापन


जीरापुर तहसील के लसूड़लिया खैराज गांव का दिलीप मालवीय और उसका पिछले कुछ दिनों से परेशान है। उसका आरोप है कि उसके परिवार की जमीन पर कमल सिंह पिता पूर सिंह ने 2019 में कब्जा कर लिया था। कई वर्षों से वह शिकायतें कर रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दबंगों ने उसके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। ऐसे में उसने आत्महत्या करने का मन बनाया और पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस उसे उतारकर नीचे ले आई। राजगढ़ एसपी धर्मराज मीणा ने कहा कि पुलिस टीम जिस युवक को पानी की टंकी से उतारकर लाई थी, उसकी काउंसलिंग की गई। पता चला कि कुछ दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। स्थानीय एसडीएम और कलेक्टर को इसकी जानकारी दी गई है। युवक को आश्वस्त किया गया है कि उसकी समस्या का निराकरण होगा। 
विज्ञापन


पहला नहीं है मामला
इससे पहले जुलाई में राजगढ़ के माचलपुर थाना क्षेत्र से एक परिवार ने अपनी जमीन को दबंगों से मुक्त कराने के लिए 70 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। राजगढ़ जिला मुख्यालय आकर वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। तब जाकर उनकी शिकायत को सुना गया और कार्रवाई की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed