फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Nine year old innocent girl injured by dog attack in Rajgarh

Rajgarh: बच्ची पर झपटा कुत्ता, लोगों ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, मासूम के कान और चेहरे पर आए 12 टांकें

Thu, 14 Dec 2023 10:30 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 14 Dec 2023 10:30 AM IST
सार

राजगढ़ में किराने की दुकान से सामान लेकर घर लौट रही बालिका पर आवारा कुत्ते हमला कर घायल कर दिया। इस पर गुस्साए लोगों ने कुत्ते को पीट पीट कर मार डाला।

विज्ञापन
Nine year old innocent girl injured by dog attack in Rajgarh
सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्ते - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्ते लगातार छोटे बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में भी सामने आया। यहां एक आवारा कुत्ते ने 9 साल की बालिका पर हमला कर दिया। घायल बच्ची को एक दर्जन से भी अधिक टांकें आए हैं। उक्त घटना से गुस्साए लोगों ने आवारा कुत्ते को लाठी डंडे से पीट पीटकर मार डाला। दोनों ही घटनाक्रम CCTV में भी कैद हो गई है, लेकिन पुलिस दोनों ही मामले से अंजान है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार को माचलपुर थाना क्षेत्र की है। यहां अपने मामा ज्ञान सिंह के यहां निवास करने वाली एक 9 वर्षीय बालिका घर के सामने स्थित किराने की दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। उसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को 12 जगह काटकर बुरी तहर से घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची को बचाया और अस्पताल लेकर गए। उक्त हमले से बालिका के कान और चेहरे पर गहरे घाव हुए हैं। बच्ची को एक दर्जन से अधिक टाकें लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


उक्त घटनाक्रम से गुस्साए लोगों ने आवारा कुत्ते को रात में ही ढूंढ निकाला और लाठी और डंडों से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। ये घटना मौके पर लगे हुए CCTV कैमरे में कैद हुए है। वहीं, उक्त दोनों घटनाक्रम को लेकर माचलपुर थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह दोनों ही मामले मेरे संज्ञान में नहीं हैं और न ही अभी तक मेरे पास शिकायत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है की माचलपुर थाना क्षेत्र में बालिका को कुत्ते के काटने और कुत्ते को ढूंढकर पीट पीटकर मारने के दोनों CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय थाने की बागडोर संभालने वाले थाना प्रभारी अपने ही क्षेत्र में हुई दोनों ही घटनाओं से अंजान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed