{"_id":"658103d87f57126eb3057808","slug":"mp-news-two-deer-hunters-arrested-in-rajgarh-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राजगढ़ में शिकारियों की गोली से हिरण की मौत; पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राजगढ़ में शिकारियों की गोली से हिरण की मौत; पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद
Tue, 19 Dec 2023 08:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 19 Dec 2023 08:16 AM IST
सार
पचोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांजूरपुरा गांव के समीप दो शिकारियों ने बंदूक से हिरण का शिकार किया। शिकारियों के हमले में हिरण की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देतीं पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांजरपुरा गांव में पचोर नगर के दो युवाओं ने बंदूक से हिरण का शिकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पचोर नगर में निवास करने वाले अमीन खान और आसिफ ने सोमवार को पचोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांजूरपुरा गांव के समीप बंदूक से हिरण का शिकार किया। शिकारियों के हमले में हिरण की मौत हो गई। इसकी शिकायत पचोर थाने में फरियादी सुधीर ने दर्ज कराई। आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने हिरण के शव को जब्त कर वन विभाग के सुपुर्द कर पीएम कराया। आरोपी आमीन खान और आसिफ शाह को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, उक्त मामले में पचोर थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा का कहना है कि फरियादी ने की शिकायत के आधार पर टीम मौके पर पहुंची। वहां से हिरण के शव को जब्त कर पीएम कराया गया और आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त घटना में उपयोग किए गए हथियार और बाइक को जब्त किया गया है।