फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP News Sarangpur Leopard Movement Near Farms, Farmers Scared

MP News: सारंगपुर के खेतों में दिखा तेंदुआ, दहशत में किसान, खेत-खलिहान जाना बंद किया

Tue, 16 Jan 2024 11:42 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 16 Jan 2024 11:42 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर में तेंदुआ दिखाई दिया है। किसानों में दहशत का माहौल है। उन्होंने खेत-खलिहान जाना बंद कर दिया है।  
 

विज्ञापन
MP News Sarangpur Leopard Movement Near Farms, Farmers Scared
सारंगपुर में विचरण कर रहे तेंदुए का वीडियो वायरल हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सारंगपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगली क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया है। इसके बाद से जिन किसानों के आसपास खेत-खलिहान है, उनमें दहशत का माहौल है। वे वहां जाने से भी डर रहे हैं। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सारंगपुर के बाईपास रोड पर स्थित रफीक पटेल के खेत पर देर रात एक तेंदुए को देखा गया है। इसका वीडियो भी मोबाइल में कैद किया गया है। बताया जा रहा है कि लगभग आठ दिन से सारंगपुर की उप-जेल से लेकर कच्ची खेड़ी जटपुरा सारंगपुर बाईपास पर तेंदुआ लगातार विचरण कर रहा है। तेंदुए की दहशत से किसान अपनी फसलों के लिए अपने खेत पर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई। इसके बावजूद अब तक किसी ने कोई एक्शन नहीं लिया है। देर रात आदमखोर तेंदुए की दहाड़ भी काफी लोगों ने सुनी। उसकी दहशत से अपने-अपने घरों में कैद हो गए। कालीसिंध नदी से लेकर सारंगपुर एवं आसपास के गांव में आदमखोर तेंदुए ने दहशत का माहौल उत्पन्न कर रखा है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed