{"_id":"655358da219a503b400fdeab","slug":"mp-election-narayan-singh-panwar-says-if-congress-comes-there-will-be-no-option-left-except-drowning-in-sea-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: BJP प्रत्याशी का बेतुका बयान; कहा- कांग्रेस आई तो समुंदर में डूबने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: BJP प्रत्याशी का बेतुका बयान; कहा- कांग्रेस आई तो समुंदर में डूबने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा
Tue, 14 Nov 2023 04:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 14 Nov 2023 04:54 PM IST
सार
MP Assembly Elections 2023: ब्यावरा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार का कांग्रेस की सरकार आने को लेकर बेतुका बयान दिया है। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सभा करते बीजेपी प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में इस बार होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों के एक के बाद एक बेतुके बयानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें कोई राम के नाम पर तो कोई जाति के नाम पर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो और बेतुके बयानों की फेहरिस्त में राजगढ़ जिला भी कम नहीं है। अब राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार का वीडियो सामने आया है। यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यह वायरल वीडियो हाल ही में ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है। इसमें भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार ग्रामीण मतदाताओं को दो देशों के बीच चल रहे युद्ध की परिभाषा अपनी भाषा में समझा रहे हैं। वह उन्हें यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर कांग्रेस शासन आया तो वे लोग कहां जाएंगे। उनके पास समुद्र में डूबने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।
विज्ञापन
राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट से भाजपा ने लगातार तीसरी मर्तबा नारायण सिंह पंवार को अपना प्रत्याशी बनाया है। जो पिछले चार बार की उम्मीदवारी में से केवल शुरुआत में एक बार ही चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। पूर्व में दो विधानसभा व एक उपचुनाव वह कांग्रेस प्रत्याशियों से हार चुके हैं। ऐसे में इस बार वह फिर से मैदान में हैं। इसलिए वह अब कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते। ऐसे में वायरल हो रहा वीडियो बहुत कुछ बयान कर रहा है। लेकिन इसका असर क्या होगा यह तो खैर चुनाव मतदान के नतीजे में परिणत होने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन
