{"_id":"651a59949d4378de900a5ab9","slug":"mp-election-2023-jitu-patwari-takes-a-dig-at-bjp-for-giving-tickets-to-union-ministers-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: पटवारी ने भाजपा को घेरा, केंद्रीय मंत्रियों को टिकट देने पर बोले- पहले राष्ट्रपति बनाया..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: पटवारी ने भाजपा को घेरा, केंद्रीय मंत्रियों को टिकट देने पर बोले- पहले राष्ट्रपति बनाया..
Mon, 02 Oct 2023 11:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:18 AM IST
सार
MP Election 2023: कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी राजगढ़ के खुजनेर में जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनसभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पूर्व जनआक्रोश रैली निकाल रही है, जिसमें शामिल कांग्रेस नेता भाजपा के 20 वर्षों की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं। रविवार को कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा ने राजगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश किया। वहीं राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खुजनेर नगर में आमसभा भी आयोजित की गई, जिसमें शामिल कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने भाजपा के पूर्व विधायक का बिना नाम लिए निशाना साधा।
पटवारी ने कहा कि मैंने यहां की जनता से पूछा तो पता चला कि चार से पांच बार से एक ही परिवार के लोग यहां नगर पंचायत की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जिनका असल काम और काम धंधा क्या है, जुआ-सट्टा व ज़मीनों पर कब्ज़ा करना और वे ही लोग अब विधानसभा के टिकट की मांग कर रहे हैं, ऐसे में जनता क्या सोचती है। वहीं, भाजपा द्वारा विधानसभा चुनावों में उतारे गए केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले इन लोगों को राष्ट्रपति बनाया और अब राष्ट्रपति के घर के सामने का दरबान।
Read More: MP Election 2023: नेता प्रतिपक्ष का सिंधिया पर तंज, कहा- सबसे ज्यादा घोटाले इन्होंने किए, जनता सबक सिखाएगी