फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP Election 2023 BJP gives ticket to Hazarilal Dangi from Khilchipur Assembly in Rajgarh

MP Election 2023: एक समाज के लिए बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उतारा, क्या होगा हजारीलाल पर दांव का असर

Tue, 26 Sep 2023 07:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Sep 2023 07:10 PM IST
सार

MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश में दांगी समाज को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तीन लिस्ट जारी कर दी है। इसमें राजगढ़ जिले की खिलचीपुर विधानसभा सीट से हजारीलाल दांगी को टिकट दिया गया है। ऐसे में क्या अब कहा जा रहा है कि बीजेपी में दांगी समाज को साधने के लिए ये चाल चली है।

विज्ञापन
MP Election 2023 BJP gives ticket to Hazarilal Dangi from Khilchipur Assembly in Rajgarh
हजारीलाल दांगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी दोनों लिस्ट मिलाकर कुल 78 सीटों की घोषणा कर चुकी है। वहीं, राजगढ़ जिले की पांच विधानसभाओं में से विधानसभा क्रमांक-163 खिलचीपुर से भी एक प्रत्याशी की घोषणा की गई है, जिसमें भाजपा के द्वारा तीसरी बार पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी के नाम पर मुहर लगाई गई है। हजारीलाल दांगी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन


आपको बता दे, शासकीय शिक्षक का पद व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी को साल 2013 में भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था। जब उन्होंने कांग्रेस के प्रियव्रत सिंह को लगभग 11,479 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। साल 2018 में भी भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पार्टी के विधायक हजारीलाल दांगी पर विश्वास जताया, लेकिन उन्हें साल 2018 में कांग्रेस के प्रियव्रत सिंह से लगभग 29,756 मतों से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


वहीं, साल 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजगढ़ जिले की खिलचीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवारों की लंबी फेहरिस्त होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी मर्तबा हजारीलाल दांगी पर विश्वास कायम रखते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस से पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक प्रियव्रत सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed