फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   A person started a strange practice by giving up food and growing grains on his head in Rajgarh

Rajgarh News: अन्न त्यागा, फिर सिर पर अनाज उगाकर शुरू की अजब-गजब साधना; नौ दिन से इस मांग पर अड़ा शख्स

Wed, 25 Oct 2023 07:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 25 Oct 2023 07:45 PM IST
सार

Rajgarh: राजगढ़ से एक व्यक्ति द्वारा सिर पर अनाज उगाकर अजीब साधना करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसने नौ दिन से अन्न का भी त्याग कर दिया है। आखिर व्यक्ति ऐसा कदम क्यों उठाया और क्या है उसकी इच्छा...। जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
A person started a strange practice by giving up food and growing grains on his head in Rajgarh
सिर पर अनाज उगा कर साधना कर रहा शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर स्थित हनुमान मंदिर में एक व्यक्ति अजीब-ओ-गरीब उपासना कर रहा है। उसमें उसने अपने सिर के ऊपर अनाज उगाया हुआ है और लोग उसमें पानी डाल रहे हैं। उसकी मांग है कि जब तक उक्त परिसर में स्थित मंदिर को भव्य रूप नहीं दिया जाता, जब तक उसकी उपासना जारी रहेगी। दरअसल, जिस मंदिर के भव्य निर्माण की बात की जा रही है, वह शासकीय पशु चिकत्सालय परिसर में स्थित है। जंहा कुछ लोगों की ओर से अखंड ज्योत जलाई गई है, जिसे राजस्थान से लाई गई बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मौजूदा लोगों का कहना है कि चार लोग मिलकर राजस्थान के पावागढ़ में स्थित माता के मंदिर गए हुए थे। जहां रात भर जागरण के बाद अखंड ज्योत लेकर आए हैं। वहीं, सिर पर अनाज उगा कर साधना कर रहे व्यक्ति को लेकर कहा कि उन्होंने सीधे तौर पर ही अपने सिर पर अनाज उगाया है। वे नौ दिनों से ही अन्न त्याग कर बैठे हैं। केवल थोड़ा सा जल ग्रहण करते हैं। वहीं, सिर पर अनाज उगा कर बैठे व्यक्ति का कहना है कि वह पिछले नौ दिन से सिर पर अन्न उगाकर बैठा है। जब तक यहां बालाजी के भव्य मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक उसकी साधना जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed