फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   A massive fire broke out in an electronic shop in Rajgarh.

MP News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी, लाखों का हुआ नुकसान

Sat, 16 Mar 2024 11:39 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 16 Mar 2024 11:39 AM IST
सार

MP Fire News: जिले के पढ़ाना गांव में बीती रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने बगल की एक मोबाइल दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से पीड़ित दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
 

विज्ञापन
A massive fire broke out in an electronic shop in Rajgarh.
दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले में आगजनी की घटनाओं को लेकर नगरपालिका व परिषदों की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय आमजन को भुगतना पड़ रहा है, जिसका सीधा उदाहरण बीती रात पढ़ाना गांव में देखने को मिला। जहां अज्ञात कारणों के चलते एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई, जिसे स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा टैंकर व आसपास के लोगों के घरों से पानी लेकर बुझाया गया, लेकिन मौके पर दमकल वाहन नहीं पहुंचा। जिसकी वजह से इलेक्ट्रॉनिक का सारा सामान जल गया, वहीं पास की एक मोबाइल दुकान भी इसकी चपेट में आ गई।

विज्ञापन

लाखों का हुआ नुकसान
जानकारी के मुताबिक सारंगपुर क्षेत्र के पढ़ाना गांव में विगत कई वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान संचालित करने वाले गुलाम शाह रोज की तरह शुक्रवार की रात को भी अपनी दुकान बंद करके घर लौटे। उन्हें देर रात 2 बजे के लगभग सूचना प्राप्त हुई कि उनकी दुकान में आग लगी है, जिसकी सूचना उन्होंने फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन आग लगने के 2 घंटे के पश्चात भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि जबतक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा, तब तक गांव के टैंकर और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आगामी गर्मी के सीजन को देखते हुए कूलर पंखे वगैरह का माल मंगवाया था, जोकि वह भी जलकर खाक हो गया। इस आगजनी में उन्हें लगभग 4 से 5 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed