फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh panchayat asked to sexual harrasment victim's family organise non veg feast for purification

पंचायत की शर्मनाक करतूत, दुष्कर्म पीड़िता के शुद्धिकरण के लिए मांसाहारी भंडारा कराने का फरमान

Sat, 15 Jun 2019 02:44 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sat, 15 Jun 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
Rajgarh panchayat asked to sexual harrasment victim's family organise non veg feast for purification
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में पंचायक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दुष्कर्म की पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता ने गांव की पंचायत पर छुआछूत का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने कहा कि पंचायत ने शुद्धिकरण के लिए परिजनों को मांसाहारी भोजन कराने का फरमान जारी किया है। 

विज्ञापन


राजगढ़ जिले के एक गांव में पीड़ित परिवार की 17 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ। पंचायत ने फरमान जारी किया कि दुष्कर्म का आरोपी निचली जाति का है इसलिए उन्हें शुद्धिकरण कराना होगा। शुद्धिकरण के लिए गांव के लोगों के लिए मांसाहार का भंडारा कराना होगा। 
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि समाज वाले भंडारा मांग रहे हैं, मुझे पानी नहीं भरने देते, जिद कर रहे हैं। मेरे पास पैसे नहीं हैं, मैं भंडारा कैसे करूं। पीड़िता के मां-बाप ने राजगढ़ में कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला-बाल विकास अधिकारी चंद्रसेना भिड़े ने बताया, 'लड़की के माता-पिता मेरे पास आए थे, मैंने उनको बोला है कि एफआईआर करें, जितने भी दोषी हैं उनको बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि प्रशासन का कहना है कि उनकी प्राथमिक जांच में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। 

एडिश्नल एसपी एन एस सिसौदिया ने कहा, 'महिला बाल विकास अधिकारी को पीड़िता के परिजनों ने आवेदन दिया था। जब महिला बाल विकास अधिकारी, राजस्व और पुलिस की टीम ने गांव में जाकर जांच और पूछताछ की तो वहां ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। 

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed