फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News: Hemp cultivation was being done in the field in Rajgarh, more than 10 kg goods seized

Rajgarh News: राजगढ़ में खेत में हो रही थी गांजे की खेती, 10 किलो से अधिक माल जब्त

Sat, 17 Jun 2023 06:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 17 Jun 2023 06:10 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में अवैध रूप से गांजे की खेती पकड़ी गई है। पुलिस ने 10 किलो से अधिक माल जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
 

विज्ञापन
Rajgarh News: Hemp cultivation was being done in the field in Rajgarh, more than 10 kg goods seized
पुलिस थाना तलेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरनावद गांव में स्थित खैत में अवैध रूप से गांजे की खेती करने का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लगाए हुए गांजे के 11 पौधे जब्त किए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन


उक्त मामले की संपूर्ण जानकारी देते हुए तलेन थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि 15 जून 2023 को उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राधेश्याम भील निवासी ग्राम बरनावाद अपने घर के पास खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने ग्राम बरनावाद में संदेही राधेश्याम भिलाला के खेत में दबिश दी। तलाशी लेने पर पुलिस को अवैध रूप से उगाए गांजे के 11 पौधे दिखाई दिए। इनमें से 10 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 216/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed