फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News: Bageshwar Dham Dhirendra Shastri will narrate Ramkatha in Khilchipur in the last week of June

Bageshwar Dham: जून के अंतिम सप्ताह में खिलचीपुर में रामकथा सुनाएंगे धीरेंद्र शास्त्री, कलेक्टर ने लिया जायजा

Fri, 26 May 2023 08:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 26 May 2023 08:49 AM IST
सार

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री जून माह के अन्तिम सप्ताह में राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में पांच दिन कथा करेंगे। चयनित स्थान का कलेक्टर व एसपी ने गुरुवार को निरिक्षण किया।
 

विज्ञापन
Rajgarh News: Bageshwar Dham Dhirendra Shastri will narrate Ramkatha in Khilchipur in the last week of June
कथा स्थल का निरीक्षण करते कलेक्टर-एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने व बागेश्वर धाम में लगने वाले दरबार में लोगों के मन की बात बताने जैसे मामलों को लेकर इन दिनों प्रदेश सहित देश में भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। धीरेन्द्र शास्त्री प्रदेश सहित देश के अलग अलग हिस्सो में कथा का आयोजन कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे है, उसी क्रम में वे राजगढ़ जिले में भी जून माह के अंत मे पांच दिनों तक कथा का वाचन करेंगे, जिसकी तैयारियां राजगढ़ जिले में ज़ोर शोर से की जा रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा मंडल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक पंडित हरिचरण तिवारी के पुत्र अंशुल तिवारी ने कुछ दिनों पूर्व ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उन्हें राजगढ़ में कथा करने का निमंत्रण दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार तो किया था लेकिन उनकी कथा के लिए स्थान व दिनांक तय नहीं हुए थे।
विज्ञापन


आयोजनकर्ताओं के द्वारा गुरुवार को सोशल मीडिया पर राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित व एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा जिले के खिलचीपुर में स्थित स्टेडियम प्रांगण का निरिक्षण करते हुए फोटो शेयर किए गए है, जिसमें कहा गया है कि,जून माह की 25 तारीख से 29 तारीख तक कुल पांच दिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा का भव्य आयोजन खिलचीपुर के स्टेडियम ग्राउंड में किया जाएगा। आयोजन स्थल का कलेक्टर व एसपी द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मामले को लेकर खिलचीपुर थाने से जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि आयोजन समिति के अनुसार लगभग दो से तीन लाख लोगों के आयोजन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिसको लेकर कलेक्टर व एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस प्रशासन को उचित दिशा निर्देश दिए हैं, जिन पर अमल करते हुए आगामी आयोजन में ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का पुख्ता इंतज़ाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed