{"_id":"64c07f2fa0aa7413d20fe9f3","slug":"rajgarh-kanhaiya-raj-of-byavra-will-be-seen-with-shailesh-lodha-in-wah-bhai-wah-tv-show-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: 'वाह भाई वाह' टीवी शो में शैलेश लोढ़ा संग नजर आएंगे ब्यावरा के कन्हैया राज, काव्य रचना करेंगे प्रस्तुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: 'वाह भाई वाह' टीवी शो में शैलेश लोढ़ा संग नजर आएंगे ब्यावरा के कन्हैया राज, काव्य रचना करेंगे प्रस्तुत
Wed, 26 Jul 2023 09:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 26 Jul 2023 09:27 AM IST
सार
कविता के सबसे बड़े कार्यक्रम शेमारू चैनल पर प्रसारित 'वाह भाई वाह' कार्यक्रम में 26 जुलाई को नगर के गीतकार कन्हैया 'राज' अपनी काव्य-रचनाएं प्रस्तुत करते नजर आयेंगे।
विज्ञापन
वाह भाई वाह कार्यक्रम में नजर आएंगे ब्यावरा के कन्हैया राज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश-दुनिया के विख्यात मंच-संचालक कवि शैलेश लोढ़ा के मंच संचालन में शेमारू चैनल पर प्रतिदिन प्रसारित लोकप्रिय कार्यक्रम 'वाह भाई वाह' में अपनी काव्य-रचनाओं की प्रस्तुति के लिए कवि कन्हैया 'राज' को बीते दिनों मुंबई आमंत्रित किया गया था, जहां बसरा स्टूडियो में उनके एपिसोड की शूटिंग सम्पन्न हुई थी। जानकारी के अनुसार आज (26 जुलाई) को प्रसारित होने वाले एपिसोड में कन्हैया राज नजर आएंगे।
विभिन्न टेलीविजन चैनलों सहित देश भर के 'अखिल भारतीय कवि-सम्मेलनों ' में अपनी श्रंगारिक रचनाओं से नगर ही नहीं, बल्कि समस्त जिले को गौरवान्वित करने वाले कवि 'राज' को लोकप्रिय कार्यक्रम 'वाह भाई वाह' में देखने को समस्त जिलेवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और उनका यह इंतजार बुधवार को समाप्त हो जायेगा, जब वो कविता के सबसे बड़े मंच पर अपने नगर की 'काव्य-प्रतिभा' को प्रस्तुत करते हुए दिखेंगे।