{"_id":"64ca5efefa102c4b860194c3","slug":"rajgarh-crime-news-relative-attacked-the-young-man-petrol-pump-workers-saved-his-life-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: रिश्तेदार ने किया युवक पर हमला, मरा समझकर भाग गए आरोपी, पेट्रोल पंप कर्मियों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: रिश्तेदार ने किया युवक पर हमला, मरा समझकर भाग गए आरोपी, पेट्रोल पंप कर्मियों ने बचाई जान
Wed, 02 Aug 2023 08:06 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Wed, 02 Aug 2023 08:06 PM IST
सार
राजगढ़ में दलित युवक को उसी के रिश्तेदार बहला फुसलाकर ले गए और गला काटने का प्रयास किया, जिससे युवक बू्री तरह घायल हो गया। घायल युवक को मरा हुआ समझ आरोपी भाग गए। वहां मौजूद पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हमले में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर करेड़ी रोड पर स्थित एसआर पेट्रोल पंप के समीप एक गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। जहां एक दलित युवक रामबाबू वाल्मीकि निवासी मोहनपुरा कॉलोनी को उसी के दो रिश्तेदार बहला फुसलाकर करेड़ी रोड पर लेकर आए और उसके गले पर धारधार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटे आई। वहां मौजूद पेट्रोलपंप कर्मियों ने घायल को समय रहते अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
दरसअल, मामला राजगढ़ जिला मुख्यालय की मोहनपुरा कॉलोनी में निवास करने वाले दलित युवक रामबाबू वाल्मीकि का है। जिसे सोमवार की रात उसी के रिश्तेदार रंजीत और अर्जुन वाल्मीकि बहला फुसलाकर राजगढ़ लेकर आये और करेड़ी रोड पर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
एसआर पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले ऑपरेटरों के घटना की सूचना पुलिस को देते हुए उसे रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं अस्पताल चौकी में पीड़ित युवक के बयान लेकर आगामी कार्रवाई पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
