फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raisen News: Late-Night Drunk Woman Lies on Road After Losing Phone, Police Find and Return It

Raisen: आधी रात युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल गुम हुआ तो नशे में सड़क पर लेटी, पुलिस ने ढूंढकर लौटाया

Fri, 21 Aug 2026 03:43 PM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 03:43 PM IST
सार

आधी रात मोबाइल गुम होने के बाद एक युवती ने नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। शहर के महामाया चौक पर वह सड़क पर लेटकर हंगामा करती रही। बाद में पुलिस ने उसका मोबाइल खोजकर लौटाया, समझाइश दी और उसे भोपाल रवाना कर दिया।

विज्ञापन
Raisen News: Late-Night Drunk Woman Lies on Road After Losing Phone, Police Find and Return It
देर रात नशे में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के महामाया चौक पर देर रात नशे की हालत में एक युवती ने भारी हंगामा किया। मोबाइल फोन गुम हो जाने से परेशान युवती सड़क पर लेटकर राहगीरों और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवती का गुम हुआ मोबाइल फोन ढूंढकर उसे वापस लौटाया और आवश्यक समझाइश देकर भोपाल के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग दो से तीन बजे के बीच की है। नशे की हालत में अत्यधिक बेसुध होने के कारण युवती बीच सड़क पर कभी बैठ जाती तो कभी लेट जाती थी। युवती की स्थिति इतनी खराब थी कि वह सड़क पर गिरने के बाद स्वयं खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। वहां मौजूद लोगों ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे उठाकर सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर बैठाया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी युवती का हंगामा लगातार जारी रहा। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP: भोपाल में ई-लाइब्रेरी शुरू होने से पहले ही चोरी, कंप्यूटर समेत सामान गायब; सीसीटीवी से खुलेगा राज
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि युवती का मोबाइल फोन कहीं गिर गया था। अपना फोन खो जाने के कारण वह काफी परेशान थी और इसी वजह से सड़क पर हंगामा कर रही थी। पुलिसकर्मियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाके में खोजबीन शुरू की और युवती का गुम हुआ मोबाइल फोन खोज निकाला। पुलिस ने मोबाइल फोन युवती को सौंप दिया और उसे समझाइश दी। इसके बाद युवती भोपाल जाने के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed