{"_id":"6a87f86e0016ba5ac80259d3","slug":"bhopal-e-library-theft-computers-stolen-before-opening-police-scan-cctv-footage-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: भोपाल में ई-लाइब्रेरी शुरू होने से पहले ही चोरी, कंप्यूटर समेत सामान गायब; सीसीटीवी से खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: भोपाल में ई-लाइब्रेरी शुरू होने से पहले ही चोरी, कंप्यूटर समेत सामान गायब; सीसीटीवी से खुलेगा राज
Fri, 21 Aug 2026 12:34 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:34 PM IST
सार
भोपाल के कोलार स्थित प्रस्तावित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी परिसर में सुविधा शुरू होने से पहले ही चोरी हो गई। एक मॉनिटर, तीन सीपीयू, दो माउस और एक की-बोर्ड गायब मिले। निगम ने पुलिस में शिकायत की है। सीसीटीवी फुटेज और फिंगरप्रिंट के आधार पर जांच जारी है। घटना ने ई-लाइब्रेरी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी परिसर में काम शुरू होने से पहले ही हुई चोरी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के कोलार क्षेत्र में प्रस्तावित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी परिसर में काम पूरा होने और सुविधा शुरू होने से पहले ही चोरी की घटना सामने आ गई। परिसर में रखे कंप्यूटर और अन्य उपकरणों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद भोपाल नगर निगम में हड़कंप मच गया। निगम की ओर से कोलार पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज करने और चोरी गए सामान का पता लगाने की मांग की गई है। अधिकारियों के अनुसार परिसर की जांच के दौरान एक मॉनिटर, तीन सीपीयू, दो माउस और एक की-बोर्ड गायब मिले। शुरुआत में परिसर से कुछ अन्य सामान भी गायब होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में भवन के अंदर ही विस्तृत तलाशी लेने पर वह सामान मिल गया। इसके बाद चोरी गए उपकरणों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हुई।
सामान गायब मिला तो मची हलचल
परिसर में सामान गायब मिलने के बाद तत्काल डायल-112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने भवन के अलग-अलग हिस्सों में जाकर स्थिति देखी और कर्मचारियों तथा संबंधित अधिकारियों से भी जानकारी ली। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी कब हुई और घटना के समय परिसर में आवाजाही किस तरह की थी।
सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा चोरी का राज
घटना की जांच में सीसीटीवी फुटेज को अहम माना जा रहा है। पुलिस और निगम के अधिकारी परिसर में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रहे हैं। फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के समय परिसर में कौन-कौन लोग मौजूद थे और चोरी का सामान बाहर कैसे ले जाया गया।
विज्ञापन
फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य
मौके से संभावित सुराग जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट टीम को भी बुलाया गया। टीम ने परिसर में जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि अब तक जांच में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मौके से मिले साक्ष्य और परिसर से जुड़े लोगों की जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
ये भी पढ़ें- MP: पति से विवाद के बीच इंस्टाग्राम पर मिला 'आदिल', साढ़े चार साल तक बनाए संबंध; हिंदू संगठनों ने पकड़ा
ई-लाइब्रेरी की सुरक्षा पर भी सवाल
ई-लाइब्रेरी शुरू होने से पहले ही उपकरण चोरी होने की घटना ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कंप्यूटर और अन्य उपकरणों की सुरक्षा के लिए परिसर में किस तरह की व्यवस्था थी और रात के समय निगरानी कैसे की जाती थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि चोरी में बाहरी व्यक्ति शामिल था या परिसर की गतिविधियों से परिचित किसी व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया।