फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raisen controversy: Digvijay said - the riot happened for political purpose, Rameshwar said - you stand with the Muslim criminal

रायसेन विवाद: दिग्विजय ने कहा- दंगा राजनीतिक मकसद से हुआ, रामेश्वर बोले- आप मुसलमान अपराधी के साथ खड़े रहते हैं

Tue, 22 Mar 2022 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 22 Mar 2022 07:56 PM IST
सार

रायसेन के चंदपुरा खमरिया ग्राम में हुए खूनी संघर्ष पर सियासत जारी है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद मामला और गरमा गया। रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय पर पलटवार करते हुए उन्हें मुसलमान अपराधी के साथ खड़े होने वाला बता दिया है।
 

विज्ञापन
Raisen controversy: Digvijay said - the riot happened for political purpose, Rameshwar said - you stand with the Muslim criminal
रामेश्वर शर्मा-दिग्विजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रायसेन के चंदपुरा खमरिया ग्राम में हुए खूनी संघर्ष पर सियासत जारी है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद मामला और गरमा गया। रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय पर पलटवार करते हुए उन्हें मुसलमान अपराधी के साथ खड़े होने वाला बता दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि इस बयान से स्पष्ट है कि दंगा राजनीतिक मक़सद से कराया गया। मैं मांग करता हूं कि इस मामले की जांच विधानसभा की सर्वदलीय समिति के द्वारा करवाई जाए। इसके साथ ही सभी समुदायों से सांप्रदायिक सद्भाव की अपील भी करता हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पलटवार में पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय पर कई आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि मुसलमान अपराधी यदि हिन्दू, सिक्ख, जैन, बौद्ध किसी के साथ भी अत्याचार करे तो आप अपराधी के साथ खड़े मिलते हैं। अपराधी का कोई जाति, धर्म नहीं होता राजा साहब। आप क्या पूरी कांग्रेस कुछ भी कर ले किसी भी बेगुनाह आदिवासी भाई पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।


 
सीएम ने भी कांग्रेस पर साधा था निशाना
बता दें कि आज ही सीएम शिवराज सिंह चौहान भी चंदपुरा खमरिया गांव में पहुंचे थे। विवाद में मारे गए राजू धुर्वे के परिजनों से मुलाकात की। पत्नी को पांच लाख का चेक भी सौंपा है। सीएम ने यहां कहा कि मैं फिर कहता हूं, गुंडे और बदमाश ये न समझें कि यह कांग्रेस कमलनाथ की सरकार है। मामा का बुलडोजर चला है, अब रुकेगा नहीं, जब तक बदमाशों को जमींदोज़ न कर दे।

क्या था विवाद
गौरतलब है कि 18 मार्च को रायसेन जिले के सिलवानी थाना के तहत चंदपुरा खमरिया ग्राम की गली से आदिवासी समाज के दो युवक निकल रहे थे। उनकी समुदाय विशेष के युवकों से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। कुछ देर में दोनों तरफ से ही बड़ी संख्या में लोग लाठी और हथियार लेकर जमा हो गए। दुकानें और गाड़ियों में आगजनी की घटना हुई। इस पर दूसरे पक्ष की तरफ से गोली चलाई गई। गोली के छर्रे से बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। इसमें 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। राजू नाम के एक युवक की मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed