{"_id":"62678d5255ef736c5512e6bc","slug":"raisen-bullion-trader-commits-suicide-along-with-family-feeds-poison-to-wife-and-children-hangs-himself-on-the-noose","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायसेन: सर्राफा व्यापारी ने परिवार सहित की आत्महत्या, पत्नी और बच्चों को खिलाया जहर, खुद फांसी के फंदे पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायसेन: सर्राफा व्यापारी ने परिवार सहित की आत्महत्या, पत्नी और बच्चों को खिलाया जहर, खुद फांसी के फंदे पर झूला
Tue, 26 Apr 2022 01:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक सर्राफा व्यापारी ने परिवार समेत आत्महत्या कर ली। व्यापारी ने पत्नी और बच्चों को जहर खिलाया और खुद फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
रायसेन में सर्राफा व्यापारी ने परिवार समेत किया सुसाइड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायसेन जिले में एक दिल दहला देने वाली मामला सामने आया है। यहां एक सर्राफा व्यापारी ने अपने परिवार समेत आत्महत्या कर ली। व्यापारी ने पत्नी और बच्चों को जहर देकर और खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पति-पत्नी और 1 बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्चे को गंभीर हालत में भोपाल रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 कसेरा मोहल्ला निवासी जितेंद्र उर्फ बंटी 35 वर्षीय ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी पत्नी रिंकी (32 वर्षीय) पुत्र वैष्णव (12 वर्षीय) और कार्तिक (10 वर्षीय) को पहले जहर दिया उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया, जिससे पत्नी बच्चे और व्यापारी की मौत हो गई। वहीं, छोटे बेटे कार्तिक को गंभीर हालत में भोपाल रैफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है अभी कारण अज्ञात बताया जा रहा है। व्यापारी की दुकान बाड़ी के हिंगलाज मंदिर रोड पर बालाजी ज्वेलर्स के नाम से थी।