फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rail official burned alive after train runs over brother and sister

स्टेशन मास्टर को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Wed, 27 Feb 2013 09:29 AM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
भोपाल/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 27 Feb 2013 09:29 AM IST
विज्ञापन
rail official burned alive after train runs over brother and sister

विदिशा जिले के गुलाबगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में एक भाई-बहन के आने से गुस्साई भीड़ ने स्टेशन मास्टर को जिंदा जला दिया। साथ ही स्टेशन के कंट्रोल पैनल मे भी आग लगा दी।

विज्ञापन


स्टेशन मास्टर को बचाने के लिए आए दो लोगों की आग से झुलस कर मौत हो गई, जबकि एक अधिकारी झुलस गया। गंभीर अवस्था में स्टेशन मास्टर का भोपाल के एक निजी अस्पताल मे इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मंगलवार को गुलाबगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाडी़ के नीचे से निकलकर मोहम्मद अली (5) और इकरा अली (8) ट्रैक पर आए, तभी वे तिरूपति से निजामुद्दीन जा रही सुपरफास्ट स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्साई भीड़ ने स्टेशन पर तोड़फोड़ शुरु कर दी। उन्होंने स्टेशन मास्टर संकेत बंसल को जिंदा जला दिया। उनको बचाने आए एक अन्य रेल कर्मचारी भगवान सिंह अहिरवार और एक ग्रामीण चंद्रकुमार मोगिया की भी जलने से मौत हो गई।

उन्हें बचाते समय तहसीलदार हरिशंकर विश्वकर्मा भी झुलस गए हालांकि वह प्राथमिक उपचार के बाद ठीक है। गुस्साई भीड़ ने स्टेशन पर जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने कंट्रोल पैनल मे भी आग लगा दी और मेन ट्रैक की फिश प्लेट भी निकाल दी।  


रेलवे सूत्रो के अनुसार इस हंगामे से बीना से भोपाल के बीच रेल यातायात तकरीबन चार घंटे तक  प्रभावित रहा। रेलवे कर्मचारी संगठनों ने कर्मचारियों को सुरक्षा मुहैया कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम तक तीन दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। तेरह लोगों के खिलाफ नामजद मामला भी दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed