{"_id":"4ba643490efdcf6577cf61fb1b9b343d","slug":"rahul-meets-women-entrepreneur-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा के लिए युवाओं-महिलाओं को साधेंगे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा के लिए युवाओं-महिलाओं को साधेंगे राहुल
जयप्रकाश पाराशर, भोपाल
Updated Sun, 19 Jan 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को भोपाल में जहां देश की प्रमुख महिला शख्सियतों के साथ मुलाकात करके घोषणा पत्र के बारे में राय लेंगे, वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों के साथ हार की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
राहुल ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 230 उम्मीदवारों को भी उनकी राय जानने के लिए बुलाया है। इसे आम आदमी पार्टी के उदय का असर भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के पहले राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में यह अहम बैठक होगी। मिंटो हॉल में वह देश की ढाई सौ महिला शख्सियतों के साथ विचार विमर्श में 2014 के लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल होने वाले मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के रणनीतिकार यह मान रहे हैं कि विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को महिलाओं और युवाओं का साथ नहीं मिला। राहुल गांधी और कांग्रेस अब लोकसभा के चुनाव में महिलाओं और नौजवानों के मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल करना चाहती है।
राहुल दोपहर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों व नेताओं की बैठक लेने वाले हैं। इस बैठक में हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी।
विधानसभा चुनावों में जिस तरह से कई उम्मीदवार अपनी हार और भितरघात से भन्नाए बैठे हुए हैं राहुल को काफी गर्मागर्म बैठकों का सामना करना पड़ सकता है।
