युवाओं के सीने पर SC/ST लिखना BJP-RSS की सोच है : राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। मध्यप्रदेश के धार जिले में पुलिस कॉन्स्टेबलों की भर्ती में उम्मीदवारों के मेडिकल के दौरान उनके सीने पर ही उनकी जाति लिख दी गई थी। जिसके बाद से पूरे देश में बवाल खड़ा हो गया है। इसी मामले पर भाजपा सरकार पर राहुल गांधी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के जातिवादी रवैये ने देश की छाती पर छुरा घोंपा है।
राहुल ने ट्विटर पर लिखा है कि भाजपा सरकार के जातिवादी रवैये ने देश की छाती पर छुरा मारा है। मध्यप्रदेश के युवाओं के सीने पर एससी/एसटी लिखकर देश के संविधान पर हमला किया है। यह भाजपा/आरएसएस की सोच है। यही सोच कभी दलितों के गले में हांडी टंगवाती थी, शरीर में झाड़ू बंधवाती थी, मंदिर में घुसने नहीं देती थी। हम इस सोच को हराएंगे।
बता दें कि धार जिले में पिछले दिनों आरक्षकों की भर्ती का अभियान चला और उनका स्वास्थ्य परीक्षण चल रहा था। इस प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों की पहचान के लिए जिला अस्पताल ने एक अनोखा तरीका अपनाते हुए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के सीने पर ही उनकी श्रेणी दर्ज कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया था कि नव आरक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण चल रहा है, पिछली बार किसी तरह की चूक हो गई थी, इसी वजह से अस्पताल प्रबंधन ने ऐसा किया होगा।
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 168 सेमी. और एससी-एसटी के लिये 165 सेमी. लंबाई तय होती है। यहां आए उम्मीदवारों की पहचान के लिए जिला अस्पताल ने यह तरीका निकाला था जिसकी वजह से यह विवादों में आ गया।
BJP सरकार के जातिवादी रवैये ने देश की छाती पर छूरा मारा है। MP के युवाओं के सीने पर SC/ST लिखकर देश के संविधान पर हमला किया है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 30, 2018
ये BJP/RSS की सोच है। यही सोच कभी दलितों के गले में हांडी टंगवाती थी, शरीर में झाडू बंधवाती थी, मंदिर में घुसने नहीं देती थी। हम इस सोच को हराएँगे। pic.twitter.com/ycqt1nEp0E
