फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Protest against registration of FIR against Congress worker without investigation

Mandsaur: कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ बिना जांच के FIR दर्ज, विधायक के नेतृत्व में किया गया थाने का घेराव

Tue, 16 Jan 2024 07:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 16 Jan 2024 07:00 PM IST
सार

Mandsaur: मंदसौर के दलौदा थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक विपिन जैन धरने पर बैठ गए। मामले को लेकर जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ बिना जांच के एफआईआर दर्ज की गई है, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।

विज्ञापन
Protest against registration of FIR against Congress worker without investigation
विधायक के नेतृत्व में किया गया थाने का घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के दलौदा थाना पुलिस द्वारा एक आवेदन पर कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ बिना जांच किए सीधे एफआईआर दर्ज करने के विरोध में विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दलौदा थाने का घेराव कर धरना दिया। बाद में एसडीओपी के आश्वासन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन


क्या था मामला
दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर गोलु केथवास और अनिल गुगर के बीच राजनीतिक रंजिश चली आ रही थी। सोमवार को दलौदा प्रगति चौराहा स्थित शिमला होटल के पास गोलू केथवास और अनिल गुगर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामले को लेकर गोलू केथवास ने दलौदा थाने पर आवेदन दिया जिस पर पुलिस ने अनिल गुगर के खिलाफ बिना जांच किए सीधे एफआईआर दर्ज कर दी। इसकी जानकारी जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में दलौदा थाने का घेराव कर दिया व थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन की सूचना जब एसडीओपी ग्रामीण क्षेत्र कीर्ति बघेल को मिली तो वे तुरंत दलौदा थाने पहुंची और विधायक विपिन जैन और कांग्रेस कार्यकर्ताओ से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि बिना जांच किए कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी। जांच में जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बिना जांच किए एफआईआर दर्ज 
मामले को लेकर कांग्रेस समर्थित विधायक विपिन जैन ने कहा कि दलौदा थाना पुलिस पॉलिटिकल दबाव में कार्य कर रही है। पुलिस ने पॉलिटिकल द्वेषता से दिए गए आवेदन पर बिना जांच किए सीधे एफआईआर दर्ज कर दी, इसी को लेकर हमने विरोध प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंडा लिस्ट में शामिल है आरोपी 
वहीं, मामले को लेकर जब दलौदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि आरोपी अनिल गुगर पुलिस की गुंडा लिस्ट में शामिल है और इस पर पूर्व में भी प्रकरण दर्ज है। सोमवार को कलश यात्रा के दौरान आरोपी अनिल गुगर ने फरियादी गोलू केथवास को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी थी,  इस पर अनिल गुगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed