फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Presidential Election: Narottam Mishra appeals to Kamal Nath and Digvijay to vote in support of Murmu in the presidential election

President Election: नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय से मांगा समर्थन, द्रौपदी मुर्मू को वोट देने की अपील की

Thu, 14 Jul 2022 05:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 14 Jul 2022 05:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन और वोट देन की अपील की।

विज्ञापन
Presidential Election: Narottam Mishra appeals to Kamal Nath and Digvijay to vote in support of Murmu in the presidential election
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन और वोट देन की अपील की है।
विज्ञापन


नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नौ बार के सांसद कमलनाथ जी और जनजाति वर्ग के सहयोग से अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह जी से अनुरोध है कि वह 70 साल में पहली बार सर्वोच्च पद की उम्मीदवार बनाई गईं जनजाति वर्ग की बहन द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। किसी समय आदिवासी वर्ग ने कांग्रेस को बहुत सहयोग किया है अब समय है कांग्रेस इस वर्ग का ऋण चुकाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। देश के सर्वोच्च पद पर पहली बार कोई आदिवासी बहन सुशोभित होने जा रही है। मेरा कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायकों से विनम्र अपील है कि राष्ट्र निर्माण के इस नवीन अध्याय के महायज्ञ में अपनी आहूति दें और द्रौपदी मुर्मू को अमूल्य मत दें। बता दें, विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपर्दी मुर्मू शुक्रवार को भोपाल आएंगी। उनके स्वागत के लिए भाजपा आदिवासी थीम पर तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed