फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Praveen Togadia reached Jabalpur: said- BJP's victory in UP is difficult, the government should evacuate the Indians trapped in Ukraine

प्रवीण तोगड़िया पहुंचे जबलपुर: कहा- उप्र में भाजपा की जीत मुश्किल, सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकाले

Fri, 04 Mar 2022 07:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 07:09 PM IST
सार

प्रवीण भाई तोगड़िया ने जबलपुर में चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में जीत भाजपा की बड़ी मुश्किल से होगी। सरकार बनाने के लिए थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
 

विज्ञापन
Praveen Togadia reached Jabalpur: said- BJP's victory in UP is difficult, the government should evacuate the Indians trapped in Ukraine
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया शुक्रवार को जबलपुर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया शुक्रवार को जबलपुर पहुंचे। डिंडौरी जाते वक्त रांझी में उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में जीत भाजपा की बड़ी मुश्किल से होगी। यूक्रेन में फंसे भारतीय को तत्काल भारत सरकार से 24 घंटे के भीतर रेस्क्यू करने की मांग की।
विज्ञापन


तोगड़िया ने कहा कि देश के 18 हजार विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिन्हें बचाना सरकार की जिम्मेदारी है। दो भारतीय छात्र युद्ध में मारे जा चुके हैं। शुक्रवार को एक भारतीय विद्यार्थी को दो गोली लगी हुई है। वह घायल है ऐसे में सरकार को जल्द बचाव के लिए कदम उठाना होगा। उनके अनुसार जो छात्र वहां रहकर मेडिकल की शिक्षा ले रहे थे अब यूक्रेन में युद्ध की वजह से उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाएगी, ऐसे में सरकार को मेडिकल कालेजों में उनके लिए व्यवस्था करनी चाहिए। तोगड़िया का कहना है कि सरकार पौलेंड, हंगरी, रोमानिया के देशों से बस किराए पर लेकर यूक्रेन के अंदर जाए और कैंपस में फंसे भारतीय विद्यार्थियों को सुरक्षित वापस लेकर आए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार को रूस सरकार से भी बातचीत करनी चाहिए।
विज्ञापन


उप्र में भाजपा की जीत मुश्किल
तोगड़िया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में जीत भाजपा की बड़ी मुश्किल से होगी। यहां बेरोजगारी, किसान आंदोलन, कानून व्यवस्था, महंगाई जैसे मुद्दे हावी हैं। इसलिए चुनाव में मौजूद सरकार को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जीतने की संभावना भाजपा की है, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ रही है। इसका परिणाम आने पर दिखेंगे। जिससे भाजपा को पता चल जाएगा कि वे जनता के लिए क्या कर रही है। वे यहां से सीधे कार्यकर्ताओं के साथ डिंडौरी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed