फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Prahlad Bandhwar was shot dead yesterday by BJP worker in property dispute

मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष की मौत का खुलासा, भाजपा कार्यकर्ता ने ही मारी थी गोली

Fri, 18 Jan 2019 10:30 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अर्पना दुबे Updated Fri, 18 Jan 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Prahlad Bandhwar was shot dead yesterday by BJP worker in property dispute
प्रह्लाद बंधवार

मध्यप्रदेश के मंदसौर में भाजपा नेता और नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंधवार की हत्या भाजपा के ही एक कार्यकर्ता ने की है। जिसका नाम मनीष बैरागी है। वह नेता का करीबी हुआ करता था। 

विज्ञापन




हत्या के पीछे एक जमीन के पट्टे को लेकर विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने से पहले बैरागी ने बंधवार से भाजपा नेता लोकेंद्र यादव की दुकान पर मुलाकात की थी। बैरागी ने बंधवार से जय श्री राम कहा। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। इसके बाद बैरागी ने पिस्तौल निकालकर बंधवार की कनपटी पर तीन गोली मार दी। 
विज्ञापन


बंधवार को गोली मारने के बाद बैरागी घटनास्थल पर ही अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर वहां से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को पहचाना और टैक्सी से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर सिटी एसपी ने कहा, 'सबूतों से पता चला है कि मनीष बैरागी ने उन्हें गोली मारी जिसकी वजह से घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। बैरागी जमीन के एक टुकड़े को अपने नाम पर आवंटित करवाना चाहता था। उसे पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।'

20 जून 1962 को जन्मे प्रहलाद बंधवार भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता थे। वह 80 के दशक से पार्टी से जुड़े थे। 1987 से 1992 में भाजयुमो में जिला महामंत्री रहे। इस दौरान 1997-98 से 2003 तक भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष का पद भी संभाला था। बाद में भाजपा जिला महामंत्री भी रहे। 2005 में पहली बार उन्हें भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए मैदान में उतारा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed