फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   population control law: sadhvi pragya singh thakur says Kshatriyas should produce more children to protect the nation

साध्वी प्रज्ञा के बिगड़े बोल, राष्ट्र की रक्षा के लिए क्षत्रिय अधिक संख्या में बच्चे पैदा करें

Sat, 12 Dec 2020 09:51 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर (मध्यप्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर (मध्यप्रदेश) Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 12 Dec 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
population control law: sadhvi pragya singh thakur says Kshatriyas should produce more children to protect the nation
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : Social media

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बाद फिर से विवादित बयान दिया है। दरअसल, सीहोर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि क्षत्रिय हमेशा राष्ट्र की रक्षा करता है। जनसंख्या नियंत्रण कानून उन लोगों पर लागू हो, जिन्हें राष्ट्र घात के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि यह कानून उन लोगों पर लागू होना चाहिए जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं। राष्ट्र की रक्षा क्षत्रिय करते हैं, उन्हें अधिक संख्या में बच्चे पैदा करना चाहिए। साध्वी ने कहा, अपनी संतानों को अधिक पैदा करें। क्षत्रिय कुल खत्म हो जाएगा तो राष्ट्र की रक्षा कौन करेगा।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने एक और विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय को क्षत्रिय कह दो बुरा नहीं लगता। ब्राह्मण को ब्राह्मण कह दो तो बुरा नहीं लगता, वैश्य को वैश्य कह दो तो बुरा नहीं लगता, शूद्र को शूद्र कह दो तो बुरा लग जाता है। कारण क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्र की रक्षा के लिए संतान पैदा कीजिए सैनिक बनाइए
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए संतान पैदा कीजिए सैनिक बनाइए। उन्होंने आरक्षण को लेकर कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण हो, जो गरीब हैं उनको आरक्षण मिले। अपना जीवन अच्छा बिता सकें यह आरक्षण है। 

दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राष्ट्र को अपमानित करते हैं, भगवा को आतंकवादी कहते हैं, वह क्षत्रिय नहीं होते। वे लोग भगवा का अपमान करते हैं, हिंदुत्व का अपमान करते हैं, ऐसी शब्द बोलने वाले लोगों को राजा नहीं कहना चाहिए।

ममता बनर्जी पागल हो गई हैं- साध्वी प्रज्ञा

ममता बनर्जी पर हमला करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि वह पागल हो गई हैं। ममता बनर्जी तिलमिला गई हैं, उनको समझ आ गया है कि बंगाल में बीजेपी और हिंदू का शासन आएगा। बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है, यह इसे अलग करने का प्रयास कर रही हैं। बीजेपी ऐसा नहीं होने देगी।

किसान आंदोलन में विरोधी लोग शामिल
किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि देश विरोधी लोग इसमें शामिल हैं। यह किसान नहीं, उनके वेश में वामपंथी और कांग्रेसी छुपे हुए हैं। ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि यह किसान नहीं अन्य प्रकार के लोग किसानों के वेश में आकर भ्रम फैला रहे हैं। बता दें कि बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनका विवादों से पुराना नाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed