फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics on MP OBC reservation: Kamal Nath said that the anti-OBC face of Shivraj government has come to the fore, we will not sit silent

OBC आरक्षण पर सियासत: कमलनाथ बोले शिवराज सरकार को ओबीसी विरोधी चेहरा सामने आ गया, हम चुप नहीं बैठेंगे

Wed, 11 May 2022 12:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 11 May 2022 12:30 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के पंचायत और नगर पालिका चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के कराने के फैसले के बाद मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार का ओबीसी विरोधी चेहरा सामने आ गया है।

विज्ञापन
Politics on MP OBC reservation: Kamal Nath said that the anti-OBC face of Shivraj government has come to the fore, we will not sit silent
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के पंचायत और नगर पालिका चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के कराने के फैसले के बाद मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार का ओबीसी वर्ग विरोधी चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार का ओबीसी वर्ग विरोधी चेहरा आज एक बार फिर सामने आ गया है। शिवराज सरकार शुरू से ही नहीं चाहती थी कि ओबीसी वर्ग को किसी भी आरक्षण का लाभ कभी भी मिले। इसे लेकर तमाम हथकंडे व साजिशें रची जा रही थी। हमारी 15 माह की सरकार ने ओबीसी वर्ग के हित व कल्याण के लिए उनके आरक्षण को 14% से बढ़ाकर 27% किया था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार जाने के बाद शिवराज सरकार ने एक गलत अभिमत देकर इस निर्णय को कई माह तक रोके रखा। बाद में जब हमने इसकी लड़ाई लड़ी तो सरकार ने अपनी गलती को सुधार कर हमारी सरकार के निर्णय को लागू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव में भी शिवराज सरकार नहीं चाहती कि ओबीसी वर्ग को बड़े हुए आरक्षण का लाभ मिले। इस वजह से पूर्व में भी पंचायत चुनाव में इस तरह की पेचीदगियां डाली गई कि ओबीसी वर्ग को बढ़े हुए आरक्षण का लाभ नहीं मिले। हमने लंबी लड़ाई लड़कर भाजपा सरकर की इस साजिश को फेल कर दिया था। अभी भी शिवराज सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत समय रहते ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रियाओं को पूरा नही किया। आधी-अधूरी रिपोर्ट व गलत तरीके से आधे-अधूरे आंकड़े पेश किए। उसके बाद भी और समय मांगने पर, सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी भी की कि आपने समय रहते जब कार्रवाई पूरी नहीं की तो अब आगे आप क्या करेंगे? उसके बाद आज यह फैसला आया है।


 
कमलनाथ ने कहा कि यदि भाजपा की शिवराज सरकार मजबूती से न्यायालय में ओबीसी वर्ग का पक्ष रखती, मजबूती से ओबीसी वर्ग के आंकड़ों को रखती, तो निश्चित तौर से आज ओबीसी वर्ग को उनके बढ़े हुए आरक्षण का लाभ मिलता। शिवराज सरकार तो चाहती ही नहीं थी, इसलिए उसने इसे लेकर कोई गंभीर प्रयास नहीं किए। कांग्रेस आज भी दृढ़ संकल्पित है कि ओबीसी वर्ग को बढ़े हुए आरक्षण का लाभ हर हाल में मिलना चाहिए। बगैर ओबीसी आरक्षण के मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव नहीं होना चाहिए। इसे लेकर हम ओबीसी वर्ग के साथ हैं, हम चुप नहीं बैठेंगे। हम आज आए फैसले का अध्ययन करेंगे, विधि विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे। इसे लेकर हम सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed