फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics on death of cows in MP: Congress shared the video and wrote why Uma is not speaking on the death of cows, the truth has come to the fore

एमपी में गायों की मौत पर सियासत: कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा गायों की मौत पर क्यों नहीं बोल रहीं उमा, सच आया सामने

Mon, 07 Feb 2022 02:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 02:29 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के बैरसिया में सैकड़ों गाय की मौत के मामले में सियासत जारी है। सोमवार को कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा कि गाय की मौत और दोषियों पर कार्रवाई पर उमा भारती क्यों नहीं बोल पा रही थीं, उन्होंने खुद स्पष्ट किया है। वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री कह रही हैं कि सरकार ही हमारी है। आप समझो।
 

विज्ञापन
Politics on death of cows in MP: Congress shared the video and wrote why Uma is not speaking on the death of cows, the truth has come to the fore
उमा भारती के वीडियो को कांग्रेस ने ट्वीट कर सवाल उठाए हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया में सैकड़ों गाय की मौत के मामले में सियासत जारी है। सोमवार को कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा कि गाय की मौत और दोषियों पर कार्रवाई पर उमा भारती क्यों नहीं बोल पा रही थीं, उन्होंने खुद स्पष्ट किया है। वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री कह रही हैं कि सरकार ही हमारी है। आप समझो।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के वीडियो को ट्वीट कर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उमा भारती वीडियो में मीडिया से कहती हैं कि सरकार ही हमारी है ना, आप समझो तो, और दूसरा भाई से मेरे बड़े आदर व आत्मीयता के संबंध हैं?  
विज्ञापन


इस पर सलूजा ने भाजपा और सरकार पर सवाल उठाते हुए लिखा कि ये हैं गौ भक्तों की असलियत। सच जुबां पर आ ही गया कि सरकार हमारी है और भाई से संबंध हैं। इसलिए हम चुप हैं। गौ माता मरे लेकिन हम चुप रहेंगे। हम सच नहीं कहेंगे, क्योंकि सरकार हमारी है। भाजपा में है कोई माई का लाल जो गौमाताओं की मौत पर शिवराज सरकार में सच कह सके?
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed