{"_id":"620369052f0f3027e77c0119","slug":"politics-heats-up-on-hijab-home-minister-said-no-proposal-is-under-consideration-regarding-the-ban-on-hijab-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजाब पर गरमाई सियासत: गृहमंत्री ने कहा- मध्य प्रदेश में हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजाब पर गरमाई सियासत: गृहमंत्री ने कहा- मध्य प्रदेश में हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं
Wed, 09 Feb 2022 01:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:08 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा मंत्री के हिजाब पर बैन लगाने के बयान पर आज गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर प्रदेश सरकार के पास कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। कल स्कूल शिक्षा मंत्री के बयान का कांग्रेस ने विरोध किया था।
विज्ञापन
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में स्कूलों में हिजाब को लेकर मामला गरमाने लगा है। कर्नाटक में बढ़ते हिजाब विवाद को देखते हुए बुधवार को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। गृहमंत्री ने कहा कि हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर प्रदेश सरकार के पास कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
मीडिया से चर्चा के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि कोई भी विवाद की स्थिति नहीं है। कोई भी प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। कोई भ्रम की स्थिति नहीं है। जहां हिजाब को लेकर विवाद है, वहां भी मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कही थी प्रतिबंध की बात
बता दें मंगलवार को स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के हिजाब को बैन करने के बयान के बाद प्रदेश में राजनीति गरमा गई थी। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि हिजाब यूनिफार्म का हिस्सा नहीं है। प्रदेश में भी हिजाब पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस पर कांग्रेस ने पलटवार कर मंत्री के बयान का विरोध किया था। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा था कि सरकार के ऐसे किसी फैसले को प्रदेश में लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा था कि यह देश गांधी और अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलेगा। ना कि गोडसे की विचारधारा पर। उन्होंने भाजपा नेताओं पर जमकर हमला बोला था।