{"_id":"628222ece22a01202c178266","slug":"policemen-killed-in-guna-political-connection-of-guna-accused-narottam-mishra-said-on-digvijay-singh-s-question-the-public-is-giving-them-doses","type":"story","status":"publish","title_hn":"Policemen Killed in Guna: गुना आरोपियों का सियासी कनेक्शन, दिग्विजय सिंह के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा बोले- उनको जनता डोज दे रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Policemen Killed in Guna: गुना आरोपियों का सियासी कनेक्शन, दिग्विजय सिंह के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा बोले- उनको जनता डोज दे रही
Mon, 16 May 2022 03:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 16 May 2022 03:39 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपियों के नेताओं से संपर्क पर बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है। अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। नरोत्तम ने कहा कि जनता उनको डोज दे रही है।
विज्ञापन
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपियों के नेताओं से संपर्क पर बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है। अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। नरोत्तम ने कहा कि जनता उनको डोज दे रही है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया के सवाल पर कहा कि दिग्विजय सिंह को जनता ने 15 साल पहले डोज दिया था। अब हर पांच चाल में उनको जनता बूस्टर डोज दे रही है।
बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुना आरोपियों के राघौगढ़ से कनेक्शन और दिग्विजय सिंह के संरक्षण के आरोप लगाए। इस पर उन्होंने दिग्विजय सिंह को जवाब देने को कहा था। इस पर दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा कि कि झूठा आरोप लगाकर मैदान छोड़ कर भाग जाना भाजपा का चरित्र है। साहस है तो आरोपियों के कॉल डिटेल्स निकालें। पता लग जाएगा कौन किसके साथ हैं। इससे पहले दिग्विजय के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का नाम लेकर ट्वीट किया था कि गुना हत्याकांड में महाराज के आदमियों के के नाम आते ही पूरी भाजपा को सांप क्यों सूंघ गया। बताइए चुनिंदा लोगों की विशेष दावत में ग्रामीण विकास मंत्री के साथ शिकारी क्या कर रहे हैं? मंत्री के साथ आरोपियों का एक फोटो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने गुना आरोपियों की जानकारी देते हुए बताया कि चार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द पुलिस को सफलता मिलेगी। कार्रवाई ऐसी होगी कि नजीर बनेगी, अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। बता दें चार आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया है और दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।