फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   policeman and a young man saved the life of a woman who jumped into the river

MP News: आत्महत्या के लिए नदी में कूदी महिला को पुलिस ने बचाया, युवक की भी लोग कर रहे है तारीफ

Wed, 27 Jul 2022 10:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 27 Jul 2022 10:54 AM IST
सार

घर से निकली महिला ने गांव से कुछ दूर स्थित नदी में छलांग लगा दी। मौजूद एक पुलिसकर्मी ने वर्दी उतारी और नदी में कूदकर महिला की जान बचाई। युवक ने भी महिला को बचाने के लिए खुद ही जान की परवाह नहीं की।
 

विज्ञापन
policeman and a young man saved the life of a woman who jumped into the river
शाजापुर में महिला को नदी से निकालकर अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

शाजापुर जिले के महूपुरा के पास स्थित गुजरी चीलर नदी में बुधवार सुबह एक महिला  आत्महत्या करने के उद्देश्य से कूद गई। प्रभात गश्त पर भ्रमण कर रहे लालघाटी थाना टीआई के.के चौबे को मामले की जानकारी लगी तो वो मौके पर पहुंच गए। महिला की जान बचाने के लिए तत्काल वर्दी उतारी और नदी में कूद गए। वहीं, एक अन्य युवक भी नदी में महिला को बचाने के लिए उतर गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, टीआई और युवक जितेंद्र ने महिला से काफी देर तक बाहर निकलने की जिद्द की। लेकिन वह बाहर आने को तैयार नहीं हुई। दोनों ने उसे काफी देर तक पानी में ही खड़ा रखा। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को रस्सी के सहारे नदी से निकाला गया। हालांकि, मामले की सूचना होमगार्ड की टीम को भी दी गई। होमगार्ड की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही महिला को नदी से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


डायल हंड्रेड की मदद से महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला का नाम सुजा पति असरफ अली है। महिला को जिला अस्पताल पहुंचाने के बाद उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला बीमार है। सुबह ही घर से निकल गई थी। वह लोग भी उसे ढूंढ रहे थे। इसी दौरान उसके नदी में होने की सूचना मिली। नदी से महिला को सुरक्षित निकालने और अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान थाना टीआई के.के चौबे, युवक जितेंद्र, कोतवाली थाना आरक्षक शैलेंद्र सिंह गुर्जर, शैलेंद्र दुबे समेत अन्य पुलिसकर्मी की मुख्य भूमिका रही। वहीं, पुलिसकर्मियों के साथ-साथ युवक भी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed