फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police Tortured Bhopal Man For complaining CM Helpline Regarding his wife Missing Report in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: लापता पत्नी को ढूंढने में पुलिस ने नहीं की मदद, युवक का आरोप- सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की तो थाने बुलाकर पीटा 

Sat, 11 Sep 2021 09:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 11 Sep 2021 09:14 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, कुम्हार मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि पांच जुलाई को उसकी पत्नी मायके जाने का कहकर गई थी। पांच दिन तक वापस नहीं आई, तो उसने अरेरा हिल्स थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहां से मदद नहीं मिली, तो सीएम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Police Tortured Bhopal Man For complaining CM Helpline Regarding his wife Missing Report in Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल

विस्तार

भोपाल के अरेरा हिल्स थाने के पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। युवक को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, युवक ने सीएम हेल्प लाइन में पत्नी को ढूंढ़वाने की फरियाद लगाई थी। इससे नाराज हुई पुलिस ने उसे थाने बुलाकर बेरहमी से मारपीट की। युवक का आरोप है कि मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों ने यहां तक कह दिया कि अब उनके पास इतना ही काम नहीं बचा कि तुम्हारी पत्नी ढूढ़ते फिरे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुरानी विधानसभा के सामने कुम्हार मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय राहुल प्रजापति राज्य शिक्षा केन्द्र में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। उसने बताया कि पांच जुलाई को उसकी पत्नी मायके जाने का कहकर घर से चली गई थी। पांच दिन तक वापस नहीं आई, तो उसने परिजनों से संपर्क किया। वहां उसके नहीं होने की सूचना के बाद युवक ने अरेरा हिल्स थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहां से कोई मदद नहीं मिली, तो युवक ने सीएम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन


राहुल का आरोप है कि सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर शिकायत के बाद अरेरा हिल्स थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी उमेश सिंह भदौरिया ने उसे थाने बुलाया। पुलिसकर्मी ने कहा कि शिकायत वापस ले लो, तुम्हारी पत्नी को पुलिस तलाश कर लाएगी। युवक ने शिकायत वापस ले ली। इसके बाद भी पुलिस ने कोई मदद नहीं की। इस पर राहुल ने फिर से सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 सितंबर को टीआई अरेरा हिल्स आरके सिंह ने राहुल को थाने बुलाया और उससे गाली-गालौच की। इस दौरान राहुल ने जब विरोध किया तो उमेश भदौरिया समेत दो अन्य पुलिसकर्मी उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। करीब दो घंटे बाद उसकी मां पहुंची। तब जाकर पुलिस ने उसे छोड़ा। किसी तरह राहुल ने पुलिसकर्मियों के गाली-गालौच का ऑडियो को अपने मोबाइल से रिकार्ड कर लिया। राहुल का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे धमकाते रहे कि अब दोबारा शिकायत करेगा तो झूठे केस में फंसाकर जेल भेज देंगे।


टीआई अरेरा हिल्स आरके सिंह का कहना है कि राहुल का बयान दर्ज करने के लिए थाने बुलाया गया था। बयान प्रधान आरक्षक उमेश सिंह भदौरिया के पास हुए। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई होगी। मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं। फिर भी युवक के आरोपों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed